Iq Level Kaise Check Kare: हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी तरह से पढ़ाई करें और चीजों को जल्दी समझ जाए. लेकिन, कई बार बच्चे को चीजें याद रखने में परेशानी होती है और हमेशा नंबर कम आते हैं. ऐसे में उनका आईक्यू चेक करना जरूरी है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उनका बच्चा कितना कमजोर या तेज है. इसके बाद आप बेहतर ढंग से बच्चे पर काम कर पाएंगे. खास बात यह है कि बच्चे का आईक्यू टेस्ट करने के लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होगी. आप बहुत ही आसानी से घर पर ही टेस्ट कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान
आईक्यू क्या होता है?
IQ बच्चे के दिमाग की क्षमता, याददाश्त और सीखने की रफ्तार को जानने का एक तरीका है. आमतौर पर बच्चों का औसत IQ 90 से 110 के बीच माना जाता है, लेकिन IQ ही सब कुछ नहीं होता. बच्चे की क्रिएटिविटी को भी समझना जरूरी होता है.
घर पर बच्चे का IQ टेस्ट कैसे करें?
- बच्चे से सवाल पूछकर समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा किस तरह के जवाब दे रहा है. आप सेब या आम में फर्क पूछ सकते हैं. इससे बच्चे की सोचने और समझने की क्षमता के बारे में पता लगेगा.
- पजल, ब्लॉक्स, लूडो या मेमोरी गेम्स बच्चे के IQ को समझने का अच्छा तरीका हैं. इस दौरान आप चेक करें कि आपका बच्चा पजल कितने वक्त में सॉल्व कर रहा है. अगर वह जल्दी हार मान लेता है तो परेशानी हो सकती है.
- बच्चे की याददाश्त पर भी ध्यान दें. उन्हें छोटी-छोटी चीजें बताएं और मेमोरी स्ट्रॉन्ग होने पर ध्यान दें. अगर आपका बच्चा आसानी से चीजें याद कर लेता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कहानी सुनाकर उससे दोबारा सुनाने को कह सकते हैं.
बच्चे का IQ कैसे बढ़ाएं?
- मोबाइल और टीवी कम दिखाएं।
- बातचीत का तरीका बदलें।
- हेल्दी डाइट लें।
- खेलकूद और एक्टिविटी करवाएं।
किन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है?
- अगर बच्चा ज्यादा चुप रहता हो।
- अपनी उम्र के बच्चों से बातचीत नहीं करता।
- चीजें समझने में परेशानी होना।
इसे भी पढ़ें- भारत की ये खूबसूरत वादियां कहलाती है ‘पहाड़ों की रानी’! क्या आप जानते हैं नाम?
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
7 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
1 hr agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
15 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
18 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines