भारत की ये खूबसूरत वादियां कहलाती है 'पहाड़ों की रानी'! क्या आप जानते हैं नाम?

Queens of Hills: भारत में कई खूबसूरत वादियां मौजूद हैं, जिनकी तस्वीरें हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ‘पहाड़ों की रानी’ किसे कहते हैं? इस सवाल का जवाब अक्सर लोग नहीं जानते हैं, तो चलिए जानते हैं इस रानी के बारे में.

Queens Of Hills

भारत में कहां है पहाड़ों की रानी?

Which Hill Station Known as Queens Of Hills: भारत में वैसे तो कई खूबसूरत पहाड़ियां मौजूद हैं, जहां जाने पर ऐसा अनुभव होता है कि किसी और देश में या सपनों की दुनिया में पहुंच गए हो. वहां की शांति, हरियाली, और खूबसूरत साइट्स हर किसी को उस जगह का दीवाना बना देती हैं. इनमें नैनीताल, शिमला आदि कई जगहों के नाम आते हैं, लेकिन क्या आप जानते पहाड़ों की रानी किसे कहा जाता है और क्यों?

विज्ञापन

कहां है पहाड़ों की रानी?

बात जब हिल स्टेशन की होती है, तो सबके दिमाग में मसूरी का नाम सबसे पहले आता है. शायद आपको मालूम न हो, लेकिन इसी जगह को ‘क्वीन ऑफ हिल्स यानी पहाड़ों की रानी कहा जाता है. राजधानी दिल्ली से करीब 6 घंटे की दूरी पर पहाड़ों की ऊंचाइयों पर बसा ये शहर अपने बादलों से घिरी पहाड़ियों, ठंडी हवाओं, खूबसूरत वादियों और शांत माहौल इस जगह को बहुत खास बनाता है. लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिर इस जगह को ये नाम कैसे मिला और किसने दिया?

विज्ञापन

कैसे मिला मसूरी को ये दर्जा?

भारत में दर्जिलिंग, नैनीताल, मनाली आदि कई मनमोहक हिल स्टेशन हैं, जहां लाखों की संख्या में पार्यटक हर साल आते हैं, और अच्छा-खासा वक्त वहां बिताते हैं. लेकिन जो नाम मसूरी को जो पहचान मिसी वह किसी और को नहीं मिली. बता दें कि मसूरी जितनी अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान करती है, उतना ही दिलचस्प इस शहर का इतिहास भी है, जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं. रिपोर्ट्स बताते हैं कि घने जंगलों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरा यह शहर ब्रिटिश शासन के दौरान ब्रिटिश अफसरों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह थी, जहां वह अपनी छुट्टियां बिताते थे. ऐसा माना जाता है कि यहां की ठंडी जलवायु और हरियाली उन्हें इंग्लैंड की याद दिलाती थी.

विज्ञापन

किसने की इस खूबसूरत वादियों की खोज?

इतिहासकार बताते हैं कि मसूरी की खोज ब्रिटिश सैन्य अधिकारी कैप्टन यंग ने साल 1823 में की थी. कैप्टन यंग को यह जगह इतनी ज्यादा पंसद आ गई थी कि वह वहां रहना शुरू कर दिए और उस जगह को धीरे-धीरे एक बसावट के रूप में विकसित करना शुरू कर दिया. जैसे-जैसे अंग्रेज यहां रहने आते, वह यहां की खूबसूरती और शांत-ठंडे वातावरण में पूरी तरह मोह जाते थे. यहां की वादियों, झरनों और शांति से अंग्रेज इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे अपना दूसरा घर बना लिया और यहीं स्कूल, चर्च और अस्पताल तक बनवा दिए.

विज्ञापन

Queens Of Hills नाम कैसे पड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश अफसरों ने ही मसूरी की प्राकृतिक सुदंरता और आरामदायक वातावरण को देखते हुए इस जगह को रानी का दर्जा दिया. वक्त के साथ ये नाम लोगों के बीच लोकप्रिय होने लगा और लोग मसूरी को पहाड़ों की रानी के नाम से पुकारने लगे. यही वजह है कि यहां का लंढौर बाजार और औपनिवेशिक इमारतें आज भी ब्रिटिश काल की झलक दिखाती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ