बच्चे का IQ टेस्ट कैसे करें? इन टिप्स से पता लगाएं कितना कमजोर है आपका बच्चा

Iq Level Kya Hota Hai: अगर आपको लग रहा है कि आपके बच्चे का दिमाग कमजोर है या सोचने-समझने में परेशानी होती है तो इस लेख में बताए गए टिप्स से IQ चेक करें.

Iq Level Kya Hota Ha

आईक्यू क्या होता है? 

Iq Level Kaise Check Kare: हर पेरेंट्स का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छी तरह से पढ़ाई करें और चीजों को जल्दी समझ जाए. लेकिन, कई बार बच्चे को चीजें याद रखने में परेशानी होती है और हमेशा नंबर कम आते हैं. ऐसे में उनका आईक्यू चेक करना जरूरी है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उनका बच्चा कितना कमजोर या तेज है. इसके बाद आप बेहतर ढंग से बच्चे पर काम कर पाएंगे. खास बात यह है कि बच्चे का आईक्यू टेस्ट करने के लिए आपको पैसों की जरूरत नहीं होगी. आप बहुत ही आसानी से घर पर ही टेस्ट कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईक्यू क्या होता है?

IQ बच्चे के दिमाग की क्षमता, याददाश्त और सीखने की रफ्तार को जानने का एक तरीका है. आमतौर पर बच्चों का औसत IQ 90 से 110 के बीच माना जाता है, लेकिन IQ ही सब कुछ नहीं होता. बच्चे की क्रिएटिविटी को भी समझना जरूरी होता है. 

घर पर बच्चे का IQ टेस्ट कैसे करें?

  • बच्चे से सवाल पूछकर समझने की कोशिश करें कि आपका बच्चा किस तरह के जवाब दे रहा है. आप सेब या आम में फर्क पूछ सकते हैं. इससे बच्चे की सोचने और समझने की क्षमता के बारे में पता लगेगा.
  • पजल, ब्लॉक्स, लूडो या मेमोरी गेम्स बच्चे के IQ को समझने का अच्छा तरीका हैं. इस दौरान आप चेक करें कि आपका बच्चा पजल कितने वक्त में सॉल्व कर रहा है. अगर वह जल्दी हार मान लेता है तो परेशानी हो सकती है.
  • बच्चे की याददाश्त पर भी ध्यान दें. उन्हें छोटी-छोटी चीजें बताएं और मेमोरी स्ट्रॉन्ग होने पर ध्यान दें. अगर आपका बच्चा आसानी से चीजें याद कर लेता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कहानी सुनाकर उससे दोबारा सुनाने को कह सकते हैं.

बच्चे का IQ कैसे बढ़ाएं?

  • मोबाइल और टीवी कम दिखाएं।
  • बातचीत का तरीका बदलें।
  • हेल्दी डाइट लें।
  • खेलकूद और एक्टिविटी करवाएं।

किन संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है?

  • अगर बच्चा ज्यादा चुप रहता हो।
  • अपनी उम्र के बच्चों से बातचीत नहीं करता।
  • चीजें समझने में परेशानी होना।

इसे भी पढ़ें- भारत की ये खूबसूरत वादियां कहलाती है ‘पहाड़ों की रानी’! क्या आप जानते हैं नाम?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ