Bachcha Pet Mein Kya Karta Hai: दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास मां बनना है. इस दौरान मां और बच्चे के बीच एक ऐसा अनोखा रिश्ता बनता है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल होता है. मां के पेट में पल रहा बच्चा हर दिन कुछ ना कुछ नया करता है. इसलिए कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को अपनी अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए. गर्भावस्था के दौरान होने वाली मां और बच्चे दोनों के लिए पोषण की काफी ज्यादा जरूरत होती है. अगर ऐसा नहीं होता तो बच्चा मूवमेंट नहीं कर पाता और मां को पता नहीं लग पाता कि बच्चा पेट के अंदर क्या कर रहा है. हालांकि, गायनेकोलॉजिस्ट अंबरीन का कहना है कि महिला के गर्भ में बच्चा कई तरह की हलचल करता है, जिसे हर मां महसूस करती है.
इसे भी पढ़ें- क्या मां बनने के बाद मेंटल हेल्थ पर होता है गहरा असर? एक्सपर्ट ने बताया डिलीवरी के बाद कैसे रखें अपना ख्याल
शुरुआती महीनों में गर्भ में क्या करता है बच्चा?
एक्सपर्ट का कहना है कि शुरुआत में बच्चा हलचल कम करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले तीन महीनों में बच्चा बहुत छोटा होता है. हालांकि, उसके दिल की धड़कन शुरू हो जाती है और दिमाग, हाथ-पैर और आंखें बनने लगती हैं. इस दौरान मां बच्चे की हलचल महसूस नहीं कर पाती.
कब बढ़ती है बच्चे की हलचल?
चौथे से छठे महीने के बीच बच्चा ज्यादा एक्टिव हो जाता है. इसी दौरान मां भी बच्चे की हलचल महसूस करती है और गर्भ में भी पता लगने लगता है कि बच्चा बड़ा हो रहा है. इस दौरान मां ये हलचल महसूस कर सकती है.
- हाथ-पैर चलाता है.
- बच्चा अंगूठा चूसता है.
- बच्चा पलटती खाता है.
- अपनी ही दुनिया में खेलता है.
क्या बच्चा गर्भ में सोता है?
गर्भ में बच्चा ज्यादातर समय सोता रहता है. एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चा दिन में लगभग 20 घंटे सोता है. दिलचस्प बात यह है कि जब मां चलती-फिरती है, तब बच्चे को झूले जैसा एहसास होता है और वह आराम से सो जाता है.
क्या गर्भ में आवाजें सुन सकता है बच्चा?
एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चा गर्भ में रहकर कुछ आवाजें सुन सकता है. ऐसा छठे महीने के बाद होना शुरू होता है. बच्चा मां की धड़कन, मां की आवाज और बाहर की हल्की आवाजें सुन सकता है.
बच्चे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
- पूरे दिन पौष्टिक आहार लेना चाहिए.
- भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए.
- हल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए.
- स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए. दिन में पूरी नींद लेनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सदाबहार फूल के ये 7 फायदे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस बीमारी में काम आते हैं ये फूल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines