बच्चा पूरे दिन गर्भ में क्या करता है? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया हर महिला को महसूस होनी चाहिए ये बातें

Early Pregnancy Baby Moments: मां के पेट में पल रहा बच्चा हर दिन कुछ ना कुछ नया करता है. इसलिए कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को अपनी अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए. 

Early pregnancy baby moments.jpg

शुरुआती महीनों में गर्भ में क्या करता है बच्चा? Image Credit- Shutterstock

Bachcha Pet Mein Kya Karta Hai: दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास मां बनना है. इस दौरान मां और बच्चे के बीच एक ऐसा अनोखा रिश्ता बनता है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल होता है. मां के पेट में पल रहा बच्चा हर दिन कुछ ना कुछ नया करता है. इसलिए कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को अपनी अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए. गर्भावस्था के दौरान होने वाली मां और बच्चे दोनों के लिए पोषण की काफी ज्यादा जरूरत होती है. अगर ऐसा नहीं होता तो बच्चा मूवमेंट नहीं कर पाता और मां को पता नहीं लग पाता कि बच्चा पेट के अंदर क्या कर रहा है. हालांकि, गायनेकोलॉजिस्ट अंबरीन का कहना है कि महिला के गर्भ में बच्चा कई तरह की हलचल करता है, जिसे हर मां महसूस करती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती महीनों में गर्भ में क्या करता है बच्चा?

एक्सपर्ट का कहना है कि शुरुआत में बच्चा हलचल कम करता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहले तीन महीनों में बच्चा बहुत छोटा होता है. हालांकि, उसके दिल की धड़कन शुरू हो जाती है और दिमाग, हाथ-पैर और आंखें बनने लगती हैं. इस दौरान मां बच्चे की हलचल महसूस नहीं कर पाती. 

कब बढ़ती है बच्चे की हलचल?

चौथे से छठे महीने के बीच बच्चा ज्यादा एक्टिव हो जाता है. इसी दौरान मां भी बच्चे की हलचल महसूस करती है और गर्भ में भी पता लगने लगता है कि बच्चा बड़ा हो रहा है. इस दौरान मां ये हलचल महसूस कर सकती है. 

विज्ञापन
  • हाथ-पैर चलाता है. 
  • बच्चा अंगूठा चूसता है. 
  • बच्चा पलटती खाता है. 
  • अपनी ही दुनिया में खेलता है.

क्या बच्चा गर्भ में सोता है? 

गर्भ में बच्चा ज्यादातर समय सोता रहता है. एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चा दिन में लगभग 20 घंटे सोता है. दिलचस्प बात यह है कि जब मां चलती-फिरती है, तब बच्चे को झूले जैसा एहसास होता है और वह आराम से सो जाता है. 

क्या गर्भ में आवाजें सुन सकता है बच्चा? 

एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चा गर्भ में रहकर कुछ आवाजें सुन सकता है. ऐसा छठे महीने के बाद होना शुरू होता है. बच्चा मां की धड़कन, मां की आवाज और बाहर की हल्की आवाजें सुन सकता है.

विज्ञापन

बच्चे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? 

  • पूरे दिन पौष्टिक आहार लेना चाहिए. 
  • भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए. 
  • हल्की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए. 
  • स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए. दिन में पूरी नींद लेनी चाहिए. 

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सदाबहार फूल के ये 7 फायदे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया किस बीमारी में काम आते हैं ये फूल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ