Extra Fingers: साल के शुरुआती महीने में मध्य प्रदेश के बैतूल से एक अनोखी खबर आई थी कि एक बच्चे का जन्म 24 उंगलियों के साथ हुआ है. अब ऐसी ही एक खबर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले के पालमपुर से आ रही है जहां एक बच्चा 24 उंगलियों के साथ पैदा हुआ है. बच्चे के दोनों हाथों और पैरों में 6-6 उंगलियां हैं. ऐसे में यहां जानिए यह रेयर स्थिति क्या है, इसे मेडिकल भाषा में क्या कहा जाता है और इसका इलाज है या नहीं.
यह भी पढ़ें – रेलवे का पानी पीने से लग सकते हैं दस्त, CAG की रिपोर्ट में E. coli का जिक्र, जानिए क्या है ई-कोलाई
24 उंगलियों के साथ पैदा होना क्या है
24 उंगलियों के साथ पैदा होना एक मेडिकल कंडीशन है जिसे पॉलीडैक्टिली (Polydactyly) कहते हैं. पॉलीडैक्टिली एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है और करीब 1000 में से एक बच्चे में देखी जाती है. हाथ या पैरों में अगर सामान्य 5 से ज्यादा उंगलियां होती हैं तो इसे पॉलीडैक्टली कहते हैं. यह एक तरह का बर्थ डिफेक्ट है जिसे बच्चे के जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड में देखा जा सकता है. लेकिन, इन एक्स्ट्रा उंगलियों का ट्रीटमेंट बच्चे के जन्म के बाद ही हो सकता है.
पॉलीडेक्टली कितने प्रकार की होती है
पॉलीडैक्टली के मुख्यरूप से 3 प्रकार हो सकते हैं. पॉलीडैक्टली का प्रकार एक्स्ट्रा उंगलियों की गिनती पर निर्भर करता है –
प्रीएक्शियल पॉलीडैक्टली – अगर कोई एक्स्ट्रा अंगूठे या पैर के एक्स्ट्रा अंगूठे के साथ पैदा हुआ है तो इस कंडीशन को प्रैएक्शियल पॉलीडैक्टली कहते हैं.
सेंट्रल पॉलीडैक्टली – अगर हाथ या पैरों के बीच की उंगलियां एकस्ट्रा हैं, यानी अंगूठे और छोटी उंगली के अलावा बाकी उंगलियां ज्यादा हैं तो इसे सेंट्रल पॉलीडैक्टली कहा जाता है.
पोस्टेक्शियल पॉलीडैक्टली – अगर बच्चे की पिंकी फिंगर यानी सबसे छोटी उंगली, चाहे हाथ की हो या फिर पैर की एक्स्ट्रा होती है तो इसे पोस्टेक्शियल पॉलीडैक्टली कहते हैं. सटीक रूप से हाथ की सबसे छोटी उंगली एक्स्ट्रा है तो यह उलनर पॉलीडैक्टली कहलाएगी और पैरों पर एक्स्ट्रा उंगली को फिब्यूलर पॉलीडैक्टली कहलाती है.
पॉलीडैक्टली का इलाज क्या है
पॉलीडैक्टली यानी एक्स्ट्रा उंगलियां होने की कंडीशन का इलाज संभव है. इसमें सर्जरी के जरिए एक्स्ट्रा उंगलियां हटाई जा सकती हैं. इस बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टर से ली जा सकती है.
यह भी पढ़ें – टीबी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे फैलता है TB और किसे है ज्यादा खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
6 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
8 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
11 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
12 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
15 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines