Weight Loss Transformation: मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का घर बनता है. ऐसे में अक्सर ही फिट रहने के लिए कहा जाता है. फिटनेस के लिए एक्सरसाइज, योग (Yoga) और डाइट की सलाह दी जाती है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) भी वजन घटाने के लिए इन्हीं तरीकों का जिक्र करते हैं. बाबा रामदेव के पास अनेक लोग अपनी दिक्कतें लेकर आते हैं और इसी तरह योगगुरु के पास इंद्रजीत आया जिसका वजन 176 किलो था. बाबा रामदेव ने बताया कि हड्डियों की दिक्कत होने पर इंद्रजीत ने स्टेरॉइड्स लिए जिसके कारण उसका वजन बढ़ गया. बाबा ने बताया कि इंद्रजीत और इसी की तरह एक्स्ट्रीम मोटापे से परेशान लोग किस तरह अपना वजन घटा सकते हैं.
बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा मोटापा
बाबा रामदेव ने बताया कि वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. स्टेरॉइड्स के अलावा थायराइड से वजन बढ़ता है, अच्छी डाइट ना लेने पर वजन बढ़ता है, फिजिकल एक्टिविटी ना करने से वजन बढ़ता है, ओवरइटिंग से वजन बढ़ सकता है, दिनचर्या गड़बड़ाने से और स्ट्रेस या डिप्रेशन में ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ता है. ऐसे में वजन घटाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है –
- बाबा रामदेव ने कहा कि वजन घटाने के लिए रोजाना गोधन की 4 गोलियां लेनी होंगी. जिनका वजन कम है वे 1-2 गोली ले सकते हैं लेकिन इंद्रजीत को बाबा ने 4 गोलियां खाने की सलाह दी है.
- सीधे ही नहीं बल्कि बाबा रामदेव ने वजन घटाने के लिए पीछे चलने की सलाह दी है. बाबा का कहना है कि इससे पेट अंदर होता है. इसके साथ ही, आगे-पीछे चलते हए अनुलोम-विलोम करने की सलाह दी है.
- बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि स्विमिंग करें, सुबह उठकर दौड़ लगाएं, ताड़ासन करें, त्रियक ताड़ासन करें, कपालभाति, पद्मासन करें, सूर्यनमस्कार करें, त्रिकोणासन और उल्टे लेटकर भुजंगासन (Bhujangasana) आदि करें.
- जमीन पर अगर बैठने में दिक्कत हो तो थोड़ी उंचाई पर बैठकर एक्सरसाइज की जा सकती है. पैरों को सामने की तरफ फैलाकर हाथों से चक्की चलाने वाली मूवमेंट करनी है.
- लेटकर पैरों से साइकिल चलाने वाली एक्सरसाइज को भी बाबा रामदेव बेहद इफेक्टिव बताते हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि हर दिन इस एक्सरसाइज का समय थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ाया जा सकता है.
बाबा रामदेव का कहना है कि 176 वर्षीय इंद्रजीत का 9 महीने में शरीर ट्रांसफोर्म हो सकता है. 3 से 4 महीने में 76 किलो वजन कम हो सकता है और आने वाले महीनों में शरीर एकदम फिट हो सकता है.
यह भी पढ़ें – सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के क्या नुकसान हैं? होम्योपैथी डॉक्टर ने बताया Garam Pani पीने पर क्या होता है
खानपान में करने होंगे ये बदलाव
- खानपान में बाबा रामदेव ने नारियल पानी (Coconut Water) पीने की सलाह दी है. लेकिन, बाबा की सलाह है कि दिनभर में एक किलो से ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना है. खासतौर से जिन लोगों को लिवर या किडनी की दिक्कतें हों उन्हें जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए.
- 176 किलो के इस व्यक्ति को बाबा रामदेव ने नारियल पानी के अलावा गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, मेथी के पानी से उपवास करना है या तरबूज का जूस पीना है. साथ ही, कहा है कि वह लौकी का जूस ज्यादा पिए.
- बाबा रामदेव का कहना है कि हर तीसरे दिन निर्जला उपवास करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 176 किलो में से लगभग 100 किलो तो शरीर में फैट ही है. ऐसे में शरीर में मौजूद एक्सेस फैट और जल को निकालने के लिए निर्जला उपवास करने की जरूरत होगी.
- 2 महीने तक बाबा रामदेव ने इस व्यक्ति को पहले 2 से 3 महीने में अनाज का सेवन ना करने के लिए कहा है. अनाज के अलावा बाहर का खाना, मीठी चीजें और पैकेटबंद चीजें भी बंद करनी होंगी.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 hr agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
15 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
19 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
21 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
23 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 days agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines