Ram Charan की पत्नी उपासना कोनिडेला ने महिलाओं को दी एग फ्रीजिंग की सलाह, जानिए क्या होती है Egg Freezing और इसे क्यों कराया जाता है

Ram Charan’s Wife Upasana Konidela: IIT हैदराबाद में राम चरण की पत्नी और अपोलो हॉस्पिटल की टॉप एक्जीक्यूटिव उपासना कोनिडेला ने स्टुडेंट्स को यह सलाह दी है दि उन्हें अपने अंडे फ्रीज कराने चाहिए. क्या आप जानते हैं एग फ्रीजिंग या अंडे फ्रीज कराना क्या होता है? अगर नहीं, तो यहां समझिए एग फ्रीजिंग के बारे में.

Egg Freezing Upasana Konidela

जब कोई महिला अपने अंडे फ्रीज करती है तो इसका क्या मतलब होता है?

What Is Egg Freezing: एक्टर राम चरण (Ram Charan) की पत्नी और अपोलो हॉस्पिटल्स की टॉप एक्जीक्यूटिव उपासना कोनिडेला (Upasana Konidela) ने IIT हैदराबाद में स्टुडेंट्स से बातचीत में उन्हें एग फ्रीज करने की सलाह दी है. उपासना ने कहा, “महिलाओं के लिए अपने अंडे सेव करना सबसे बड़ा इंश्योरेंस है क्योंकि इससे आप यह चुनाव कर सकती हैं कि आपको शादी कब करनी है, बच्चे कब चाहिए, तब जब अपनी खुद की शर्तों पर जब आप आर्थिक तौर पर इंडिपेंडेंट हों.” उपासना की कही इस बात को बहुत से लोगों ने सीधेतौर पर नकारा है, गलत कहा है और इसके लिए उपासना को सोशल मीडिया पर बैकलेश का सामना भी करना पड़ रहा है. अपने अगले पोस्ट में उपासना ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे खुद 29 साल की उम्र में अपने अंडे फ्रीज करवा चुकी थीं और इसीलिए वे बाकी महिलाओं को भी इस ऑप्शन को एक्सप्लोर करने की सलाह देती हैं. लेकिन, अंडे फ्रीज (Egg Freeze) करना आखिर होता क्या है, इसका प्रोसेस क्या है और अंडे फ्रीज करवाने की सही उम्र क्या है, जानिए यहां.

विज्ञापन

क्या होती है एग फ्रीजिंग | What Is Egg Freezing Meaning

अंडे फ्रीज करने की प्रक्रिया को ओसाइट क्रायोप्रिजर्वेशन कहा जाता है. अंडे फ्रीज करने का मतलब है कि महिलाएं अपने अंडों, जो आगे चलकर गर्भधारण के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, को फ्रीज करवाती हैं. इसमें अंडों को कम तापमान पर फ्रीज किया जाता है और स्टोर करके रखा जाता है. बहुत सी महिलाएं मां तो बनना चाहती हैं लेकिन अपने करियर के कारण, शारीरिक या आर्थिक तौर पर तैयार ना होने के चलते या फिर किसी बीमारी से जूझने पर वर्तमान में मां नहीं बन सकती हैं और इसीलिए भविष्य के लिए अपने हेल्दी एग्स को फ्रीज करवाती हैं. कीमोथैरेपी जैसे ट्रीटमेंट्स से पहले या जेंडर अफर्मिंग सर्जरी और किसी ओटोइम्यून डिजीज में भी एग फ्रीज करवाए जाते हैं.

विज्ञापन

अंडे फ्रीज करने की प्रक्रिया क्या होती है

विज्ञापन
  • सबसे पहले महिला को 3 हार्मोन की मेडिकेशन दी जाती है, ये इंजेक्शन होते हैं जो 10 से 12 दिनों के अंतराल पर लिए जाते हैं.
  • इसके बाद एग्स की डेवलपमेंट को ट्रैक किया जाता है और उसके बाद 4 से 5 पेल्विक अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं.
  • एग मैच्योर हो जाने पर सर्जिकल प्रोसीजर से इन्हें रिट्रीव किया जाता है यानी निकाला जाता है. मरीज को इस समय एंसेथीशिया दिया जाता है. इस प्रोसीजर में 20 से 30 मिनट का समय लगता है,
  • इसके बाद एब्रियोलॉजिस्ट इन मैच्योर एग्स को वेरिफाई करता है और जो एग्स फ्रटिलाइज हो सकते हैं उन्हें फ्रीज किया जाता है.

एग फ्रीजिंग के क्या कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं

महिलाओं में एग फ्रीजिंग के प्रोसीजर (Egg Freezing Procedure) के दौरान हार्मोन लेवल्स में कई तरह के बदलाव आते हैं जिससे मूड स्विंग्स हो सकते हैं, एकदम से गुस्सा आ सकता है, सिर में दर्द रहता है, उल्टी हो सकती है, पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है या एग रिट्रीवल के बाद थोड़ा दर्द महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

अंडे फ्रीज कराने की सही उम्र क्या है

एग फ्रीज करवाने की सही उम्र 20 से 40 के बीच बताई जाती है. ज्यादातर 35 वर्ष की उम्र से पहले अंडे फ्रीज करवाने के लिए कहा जाता है. इस समय तक अंडों की क्वालिटी अच्छी होती है और इसके बाद जब भी इन अंडों को कंसीव करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो प्रोसीजर सक्सेसफुल रहता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ