176 किलो के आदमी का स्टेरॉइड्स लेने पर बढ़ा वजन, Baba Ramdev ने बताया किस योग और डाइट से पतला होगा शरीर

वजन अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो व्यक्ति में बीमारियों का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ ही रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत आने लगती है. ऐसे में बाबा रामदेव के पास एक 176 व्यक्ति आया तो उन्होंने उसे वजन कम करने की क्या सलाह दी आप भी जान लीजिए.

Baba Ramdev

एक्स्ट्रीम ओबेसिटी को कैसे कम करते हैं.

Weight Loss Transformation: मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों का घर बनता है. ऐसे में अक्सर ही फिट रहने के लिए कहा जाता है. फिटनेस के लिए एक्सरसाइज, योग (Yoga) और डाइट की सलाह दी जाती है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) भी वजन घटाने के लिए इन्हीं तरीकों का जिक्र करते हैं. बाबा रामदेव के पास अनेक लोग अपनी दिक्कतें लेकर आते हैं और इसी तरह योगगुरु के पास इंद्रजीत आया जिसका वजन 176 किलो था. बाबा रामदेव ने बताया कि हड्डियों की दिक्कत होने पर इंद्रजीत ने स्टेरॉइड्स लिए जिसके कारण उसका वजन बढ़ गया. बाबा ने बताया कि इंद्रजीत और इसी की तरह एक्स्ट्रीम मोटापे से परेशान लोग किस तरह अपना वजन घटा सकते हैं.

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया कैसे कम होगा मोटापा

बाबा रामदेव ने बताया कि वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. स्टेरॉइड्स के अलावा थायराइड से वजन बढ़ता है, अच्छी डाइट ना लेने पर वजन बढ़ता है, फिजिकल एक्टिविटी ना करने से वजन बढ़ता है, ओवरइटिंग से वजन बढ़ सकता है, दिनचर्या गड़बड़ाने से और स्ट्रेस या डिप्रेशन में ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ता है. ऐसे में वजन घटाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है –

विज्ञापन
  • बाबा रामदेव ने कहा कि वजन घटाने के लिए रोजाना गोधन की 4 गोलियां लेनी होंगी. जिनका वजन कम है वे 1-2 गोली ले सकते हैं लेकिन इंद्रजीत को बाबा ने 4 गोलियां खाने की सलाह दी है.
  • सीधे ही नहीं बल्कि बाबा रामदेव ने वजन घटाने के लिए पीछे चलने की सलाह दी है. बाबा का कहना है कि इससे पेट अंदर होता है. इसके साथ ही, आगे-पीछे चलते हए अनुलोम-विलोम करने की सलाह दी है.
  • बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि स्विमिंग करें, सुबह उठकर दौड़ लगाएं, ताड़ासन करें, त्रियक ताड़ासन करें, कपालभाति, पद्मासन करें, सूर्यनमस्कार करें, त्रिकोणासन और उल्टे लेटकर भुजंगासन (Bhujangasana) आदि करें.
  • जमीन पर अगर बैठने में दिक्कत हो तो थोड़ी उंचाई पर बैठकर एक्सरसाइज की जा सकती है. पैरों को सामने की तरफ फैलाकर हाथों से चक्की चलाने वाली मूवमेंट करनी है.
  • लेटकर पैरों से साइकिल चलाने वाली एक्सरसाइज को भी बाबा रामदेव बेहद इफेक्टिव बताते हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि हर दिन इस एक्सरसाइज का समय थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ाया जा सकता है.

बाबा रामदेव का कहना है कि 176 वर्षीय इंद्रजीत का 9 महीने में शरीर ट्रांसफोर्म हो सकता है. 3 से 4 महीने में 76 किलो वजन कम हो सकता है और आने वाले महीनों में शरीर एकदम फिट हो सकता है.

विज्ञापन

खानपान में करने होंगे ये बदलाव

  • खानपान में बाबा रामदेव ने नारियल पानी (Coconut Water) पीने की सलाह दी है. लेकिन, बाबा की सलाह है कि दिनभर में एक किलो से ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना है. खासतौर से जिन लोगों को लिवर या किडनी की दिक्कतें हों उन्हें जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीने से परहेज करना चाहिए.
  • 176 किलो के इस व्यक्ति को बाबा रामदेव ने नारियल पानी के अलावा गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीने की सलाह दी है. इसके अलावा, मेथी के पानी से उपवास करना है या तरबूज का जूस पीना है. साथ ही, कहा है कि वह लौकी का जूस ज्यादा पिए.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि हर तीसरे दिन निर्जला उपवास करना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 176 किलो में से लगभग 100 किलो तो शरीर में फैट ही है. ऐसे में शरीर में मौजूद एक्सेस फैट और जल को निकालने के लिए निर्जला उपवास करने की जरूरत होगी.
  • 2 महीने तक बाबा रामदेव ने इस व्यक्ति को पहले 2 से 3 महीने में अनाज का सेवन ना करने के लिए कहा है. अनाज के अलावा बाहर का खाना, मीठी चीजें और पैकेटबंद चीजें भी बंद करनी होंगी.

यह भी पढ़ें – Ram Charan की पत्नी उपासना कोनिडेला ने महिलाओं को दी एग फ्रीजिंग की सलाह, जानिए क्या होती है Egg Freezing और इसे क्यों कराया जाता है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ