सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों का दर्द कम करेगा स्वामी रामदेव का यह नुस्खा

Baba Ramdev Health Tips: सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। खासतौर पर अर्थराइटिस के मरीजों को इन दिनों काफी परेशानी होती है। स्वामी रामदेव जी से जानिए इस समस्या से छुटकारा पाने का जबरदस्त नुस्खा।

Baba Ramdev Health tips

Baba Ramdev Health tips

Baba Ramdev Health Tips: सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की समस्याएं बढ़ जाती हैं। ये मौसम हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्याओं को बढ़ा सकता है। इस मौसम में ठंडी हवाओं से घुटनों, कोहनी, गर्दन और कमर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कुछ लोग चलने-फिरने में भी कठिनाई महसूस करते हैं। इसका एक कारण यूरिक एसिड भी है, जो सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है। स्वामी रामदेव शीत ऋतु की इस समस्या से राहत दिलाने के लिए एक जबरदस्त नुस्खा बता रहे हैं, आइए जानते हैं इस आयुर्वेदिक उपचार के बारे में।

विज्ञापन

स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के साथ सेहत से जुड़े कई घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार शेयर करते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इस उपाय के बारे में भी स्वामी रामदेव बता रहे हैं।

विज्ञापन

आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में

स्वामी रामदेव बताते हैं कि सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द, हड्डियों का दर्द, गठिया, अर्थराइटिस सबका इलाज हरे पत्तों में है। ये हरे पत्ते हैं- पारिजात के पत्ते, निरगुंडी के पत्ते, सहजन के पत्ते और साथ में गिलोय और एलोवेरा का पल्प। इन पांचों हरी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करने से सर्दियों के मौसम में शरीर के किसी भी अंग का दर्द दूर किया जा सकता है। रामदेव कहते हैं कि इन चीजों को जाड़े के मौसम में खाने से बाहरी और अंदरूनी दर्द से भी राहत मिलती है। वहीं, अगर कोई अर्थराइटिस का मरीज है, तो उसे भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

कैसे करना है इन चीजों का सेवन?

इन चीजों का सेवन करने के लिए स्वामी रामदेव ने एक जूस बनाया है, उन्होंने इस जूस को पिरेनियल जूस का नाम दिया है। बाबा रामदेव की मानें, तो इस आयुर्वेदिक पिरेनियल जूस को रोजाना पीने से दर्द कम हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले गिलोय का रस निकालना है और एलोवेरा का गूदा निकालना होगा। इसके बाद मिक्सर जार में इन दोनों चीजों को मिलाकर, उसके साथ बाकी सभी पत्तियों को भी डाल लें और एक हेल्दी जूस तैयार कर लें। अगर स्वाद पसंद न आए, तो आप इसके साथ मुनक्का या गुड़ भी ले सकते हैं। बाबा रामदेव कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में 50 से ऊपर के उम्र वाले लोगों को इस जूस का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

विज्ञापन

हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में हल्दी वाला दूध भी नियमित रूप से पीना चाहिए। इसे पीने से भी हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ