---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Skin Disease को जड़ से दूर कर देगा Baba Ramdev का फार्मूला, जानें वजह और बचाव के उपाय

Baba Ramdev Health Tips: चमकती ग्लोइंग त्वचा के लिए स्वामी रामदेव का ये घरेलू उपाय बड़े असरदार हैं। इस उपाय को अपनाने से न सिर्फ पिंपल्स और रिंकल्स बल्कि, पित्त की हर समस्या दूर होती है। आइए जानते हैं इस बारे में।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: आजकल स्किन की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल, पॉल्यूशन और खान-पान है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण स्किन प्रॉब्लम्स ज्यादा होती हैं। त्वचा भी हमारे शरीर के बाकी अंगों की तरह महत्वपूर्ण है। स्किन प्रॉब्लम्स में सिर्फ पिंपल्स, कील, मुंहासे और ड्राइनेस के अलावा भी कई चीजें शामिल हैं, जैसे कि एक्जिमा, फंगल इंफेक्शन और स्किन में लाल-लाल चकत्ते होना। स्वामी रामदेव से जानिए स्किन प्रॉब्लम्स की वजह और उससे राहत पाने के उपाय।

स्किन प्रॉब्लम का कारण

स्वामी रामदेव बताते हैं कि स्किन में किसी भी प्रकार की समस्याओं के पीछे कारण पित्त दोष है। पित्त दोष, शरीर के अंदर गर्मी बढ़ने से होने वाली समस्याओं का कारण है, जिसमें स्किन प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। एक्जिमा, रोसैसिया, जलन और स्किन पर दाने होना, ये सभी चीजें पित्त दोष के चलते होती हैं। अगर हमें स्किन प्रॉबलम्स से छुटकारा चाहिए, तो पित्त दोष को शांत करने की जरूरत होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

पित्तदोष से होने वाली अन्य समस्याएं

  1. पेट में दर्द होना, ब्लोटिंग होना या एसिडिटी महसूस करना।
  2. लूज मोशन, नाभि के आस-पास दर्द होना।
  3. सीने में जलन होना।
  4. खट्टी डकारें आना।
  5. डायबिटीज का रिस्क।

---विज्ञापन---

क्या है उपाय?

स्वामी रामदेव ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को बताया कि स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को फॉलो करना चाहिए।

  1. जीरा, धनिया, सौंफ और मुलेठी का जूस पीना चाहिए।
  2. एलोवेरा, लौकी, शिशम के पत्ते और बेल का जूस पीना फायदेमंद होगा।
  3. एलोवेरा, सौंफ और मुलेठी के साथ थोड़ी इलायची मिलाकर जूस तैयार करें और रोजाना पिएं।
  4. कड़वी चीजों का सेवन करें।
  5. एलोवेरा, नीम, हल्दी, कनेर और मेहंदी को स्किन पर लेप बनाकर लगा सकते हैं।
  6. नमक-मीठा डाइट से कम करें।
  7. लौकी का सेवन बढ़ा दें। इसका सूप और जूस पीना चाहिए।
  8. अनुलोम-विलोम करें।
  9. खीरा, टमाटर और करेले का जूस भी फायदेमंद है।

इसके अलावा, मुली, दही, छाछ और शहद जैसी चीजों का सेवन भी करना चाहिए। मगर ध्यान रहे, इन चीजों को रात के समय नहीं खाना चाहिए। साथ ही चाय-कॉफी पीने से भी परहेज करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सर्दियों में सिर्फ 21 दिन खा लें ये फूड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 15, 2025 03:54 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola