हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Liver Disease के 5 शुरुआती संकेत, हर बीमारी दूर करेगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला!

Baba Ramdev Health Tips: लिवर की बीमारियां हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई खराब आदतों के चलते होती है। स्वामी रामदेव के इस फॉर्मूले को अपनाने से लिवर की हर बीमारी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन
Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips: लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है। इसमें किसी भी प्रकार की समस्या होने से आपको लिवर की गंभीर बीमारी जैसे हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस हो सकता है। लिवर की बीमारी का मुख्य कारण हमारी डेली लाइफ की खराब और अनहेल्दी आदतें हैं। लिवर में फैट जमा होना सामान्य है लेकिन अत्यधिक वसा का जमना सेहत के लिए हानिकारक है। स्वामी रामदेव जी ने लिवर के हर रोग से बचने के लिए एक ऐसा कारगर उपाय बताया है, जिसे अपनाते ही आपको लिवर डिजीज का रिस्क कम हो जाएगा। आइए जानते हैं इस फॉर्मूले के बारे में।

लिवर डिजीज का यह फॉर्मूला स्वामी रामदेव ने अपने यूट्यूब पेज पर शेयर किया है। उनके अनुसार, यह आयुर्वेदिक उपचार न सिर्फ लिवर बल्कि हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

विज्ञापन

लिवर डिजीज के शुरुआती संकेत

  • थकान होना।
  • कमजोरी होना।
  • भूख में कमी आना।
  • दस्त लगना।
  • पीलिया की बीमारी भी लिवर की सेहत खराब होने के कारण होती है।

क्या है यह फॉर्मूला?

स्वामी रामदेव ने कुछ आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों के बारे में बताया है जिनकी मदद से एक रस तैयार किया जाएगा। उसके सेवन से लिवर की हर बीमारी से राहत मिलेगी। यह जड़ीबूटियां हैं- मकोय, भूमि आंवला, पुनर्नवा। रामदेव के अनुसार, आपको मकोय, भूमि आंवला और पुनर्नवा के पत्ते और जड़ों को साथ मिलाकर सबसे पहले इन्हें हल्के गर्म पानी से धो लें। इसके बाद इन सभी को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर मिक्सर में पीस कर एक जूस तैयार कर लें। इस जूस को सुबह और शाम के समय दिन में दो बार खाली पेट पीना होगा। इस जूस के बेनेफिट्स पाने के लिए आपको इसे ऐसे ही पीना है। इसमें किसी भी प्रकार की मिठास डालने से इसका प्रभाव कम हो सकता है।

हेल्दी लिवर के लिए हेल्दी हैबिट्स

  1. संतुलित आहार का सेवन करें।
  2. अपनी डाइट में फाइबर फूड्स को शामिल करें।
  3. शराब का सेवन कम करें।
  4. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
  5. यौन संबंधों में भी सुरक्षा का ख्याल रखें।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव के फार्मूले से दूर भागेंगी ये 7 बीमारियां

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola