---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

स्वामी रामदेव के फार्मूले से दूर भागेंगी ये 7 बीमारियां, वीडियो में बताए गिलोय के फायदे

Baba Ramdev Health Tips: गिलोय के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। यह एक ऐसी जड़ीबूटी है, जिसने कोरोना के टाइम पर तेजी से लाइम लाइट हासिल की थी। स्वामी रामदेव अपने लेटेस्ट वीडियो में बताते हैं कि इस आयुर्वेदिक संजीवनी को खाने से दूर हो सकते हैं, बड़े-बड़े रोग।

---खबर नीचे जारी है---

Baba Ramdev Health Tips: आयुर्वेद भारतीयों की जिंदगी का अहम हिस्सा है। इनमें आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों का सहारा लेकर रोग का इलाज किया जाता है। आयुर्वेद की बात की जाती है, तो स्वामी रामदेव का नाम हमेशा याद किया जाता है। इस समय यदि भारत में आयुर्वेद के बड़े-बड़े सलाहकारों का नाम लिया जाए, तो उनमें स्वामी रामदेव का नाम भी शीर्ष स्थान पर आता है। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में गिलोय के फायदों के बारे में बताया है। गिलोय के बारे में तो आमतौर पर हर कोई जानता है। कोरोना से बचाव के लिए इसके काढ़े को पीने की सलाह बड़े-बड़े डॉक्टरों ने दी थी। अब स्वामी रामदेव ने भी अपने वीडियो में इसे आयुर्वेद की संजीवनी बताया और इसके सेवन से बड़े-बड़े रोगों को दूर करने में सहायक माना है।

गिलोय के फायदों के बारे में हम आपको स्वामी रामदेव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए बता रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

गिलोय से दूर होंगी ये 7 हेल्थ प्रॉब्लम्स

1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं- स्वामी रामदेव बताते हैं कि गिलोय हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे बॉडी मौसमी बीमारियों से लड़ने में सक्षम होती है।

---खबर नीचे जारी है---

2. बुखार कम करें- गिलोय का सेवन करने से बुखार को कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में गर्मी को कम करता है और बुखार को ठीक करने में सहायता प्रदान करता है।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

---खबर नीचे जारी है---

3. डायबिटीज कंट्रोल करें- गिलोय में मौजूद तत्व शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे यह डायबिटीज़ रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो जाता है।

4. डाइजेशन सुधारें- गिलोय के काढ़े का रोजाना सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और कब्ज में राहत दिलाने का काम करता है।

---खबर नीचे जारी है---

5. वायरस से फाइट करें- स्वामी रामदेव बताते हैं कि कोरोना हो या कोई वायरल संक्रमण, हर किसी से लड़ने और उसे हराने में यह जड़ीबूटी सहायक होती है।

6. मेंटल हेल्थ इंप्रूव करें- इस जड़ीबूटी का सेवन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। अगर किसी को डिप्रेशन की समस्या है, तो उसे भी इसके काढ़े का सेवन करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

7. स्किन हेल्थ- गिलोय के नियमित सेवन से हमारी स्किन का निखार बढ़ जाता है और यह त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे पिंपल्स, रिंकल्स मुंहासे और सूजन को कम करता है।

कैसे करें इसका सेवन?

गिलोय का सेवन करने के लिए आपको गिलोय की ताजी पत्तियों को लेकर उन्हें पानी में उबालें और अच्छे से काढ़ा बना कर पिएं। अगर स्वाद कड़वा लगे तो उसमें हल्का शहद भी मिला लें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 19, 2024 02:23 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola