किडनी से जुड़ी हर समस्या से मिलेगा छुटकारा! अपनाएं स्वामी रामदेव का ये नुस्खा

Baba Ramdev Health Tips: किडनी हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने का काम करती है। आजकल किडनी डिजीज के मामले काफी बढ़ गए हैं, इनसे खुद को बचाने के लिए आप स्वामी रामदेव के इस नुस्खे की मदद ले सकते हैं।

Baba Ramdev Health Tips:

Baba Ramdev Health Tips:

Baba Ramdev Health Tips: किडनी जिसे गुर्दा भी कहते हैं, हमारी बॉडी के अहम अंगों में से एक है। इसका काम शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है। शरीर के किसी भी अंग में खराबी होने से उसके कार्य करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। किडनी डिजीज का सबसे अहम कारण खराब लाइफस्टाइल है। जो लोग अनहेल्दी खाना खाते हैं या फिर भरपूर मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उनकी किडनी ज्यादा डैमेज होती है। आइए आपको बताते हैं किडनी डिजीज से छुटकारा पाने का देसी नुस्खा।

विज्ञापन

किडनी डिजीज को दूर करने के लिए इस देसी और घरेलू नुस्खे के बारे में हमें स्वामी रामदेव बता रहे हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव अपने यूट्यूब और सोशल मीडिया पेज पर सेहत के जुड़े देसी और आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में बताते रहते हैं। उन्होंने किडनी डिजीज से राहत पाने के लिए भी एक कारगर उपाय बताया है।

विज्ञापन

क्या है यह नुस्खा?

स्वामी रामदेव कहते हैं कि उन्होंने पीपल के पत्ते से कई किडनी रोगियों को सही किया है। रामदेव ने दो पत्तों का इस्तेमाल करने की बात कही है, जिनमें 1 पीपल का पत्ता है और दूसरा नीम का पत्ता है। इसके बाद गोखरू, पलाश, अपामार्ग, पत्थरचट्टा, कासनी के पत्ते और पूनर्नवा लेना होगा। यह सभी चीजें आयुर्वेदिक जड़ीबूटियां हैं। इसे बनाने के लिए आपको इन सभी पत्तों और जड़ीबूटियों को पीसकर इनका एक्सट्रैक्ट निकालना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

आपको इन जड़ीबूटियों को निचोड़कर, जो एक्सट्रैक्ट मिलेगा यानी कि रस, उसे आप सुबह के समय ले सकते हैं। ध्यान रहे, ये सभी जड़ीबूटियां हर किसी के शरीर को सूट करें, ऐसा जरूरी नहीं है। इसे शुरुआती दिनों में कम मात्रा में खाएं, यदि इसे खाने के बाद आपको किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो इसे खाने से परहेज करना सही रहेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

विज्ञापन

और क्या करें?

किडनी को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आप उड़द दाल का सेवन कर सकते हैं।
गोखरू का पानी अगर महीने में 2 से 3 बार पिया जाए, तो किडनी रोगों से निजात मिलता है।
भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी किडनी डिजीज से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ