आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है. जंक फूड, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियों में गिरावट के कारण डायबिटीज (Diabetes) जैसी बीमारी तेजी से बढ़ रही है. यह केवल शुगर बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों को प्रभावित करती है. कई मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना कई तरह की दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है. लंबे समय तक शुगर असंतुलित रहने पर कमजोरी, थकान और अन्य दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में लोग प्राकृतिक और सुरक्षित उपायों की तलाश करते हैं, जो जीवनशैली सुधारने में मदद कर सकें. इस समस्या से राहत पाने के बाबा रामदेव ने कुछ आसान और असरदार उपाय बताए हैं, जो आपको इस बीमारी से राहत दिला सकते हैं. आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें: क्या गैस और एसिडिटी से हो सकती है मौत? जानिए कब यह बन जाती है खतरनाक बीमारी
बाबा रामदेव ने बताया डायबिटीज से राहत पाने का आसान तरीका
डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या से राहत किसी बड़े वरदान से कम नहीं है, लेकिन यह वरदान उन्हीं को मिल सकता है, जो सही तरीके से अपनी लाइफस्टाइल सुधार लें. योग गुरु बाबा रामदेव ने डायबिटीज से परेशान लोगों को आसान उपाय बताए हैं. बाबा के मुताबिक, जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं और इससे क्योर(Cure) पाना चाहते हैं, वह –
- कपालभाति.
- मंडूकासन.
- खीरा, करेला, टमाटर का जूस.
- मधुनाशिनी और गिलोय का जूस.
इन सभी चीजों का नियमित तरीके से सेवन करें. ऐसा करने से वह डायबिटीज से मुक्ति पा सकते हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि इन सभी उपायों को ठीक से फॉलो करने वाले आज आराम से लड्डू खा रहे हैं, और उन्हें अब यह बीमारी परेशान नहीं करती है.
यह उपाय कैसे करेंगे मदद?
- कपालभाति: कपालभाति को पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म बेहतर करने के लिए लाभकारी माना जाता है. नियमित अभ्यास से शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है.
- मंडूकासन: मंडूकासन को पैंक्रियाज को सक्रिय करने वाला आसन माना जाता है, जो ब्लड शुगर संतुलन में सहायक हो माना जाता है.
- खीरा, करेला और टमाटर का जूस: प्राकृतिक आहार भी डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते हैं. खीरा, करेला और टमाटर का जूस ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं. करेला विशेष रूप से अपने कड़वे तत्वों के कारण शुगर मेटाबॉलिज्म में मददगार माना जाता है.
- गिलोय और मधुनाशिनी का जूस: गिलोय और मधुनाशिनी जैसे आयुर्वेदिक तत्वों का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है.
कितनी खतरनाक होती है डायबिटीज
डायबिटीज को नजरअंदाज करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से हृदय रोग, किडनी फेल्योर, आंखों की रोशनी कम होना, नसों की कमजोरी और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. कई मामलों में घाव जल्दी नहीं भरते और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए समय रहते अपने आपको खराब लाइफस्टाइल छोड़ दें, वरना आपको आगे चलकर बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
11 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines