गठिया में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, स्वामी रामदेव से जानें क्या-क्या खाना फायदेमंद

Baba Ramdev Health Tips: गठिया की बीमारी में डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। इस बीमारी में या उसके शुरुआती चरणों में ही अगर हम इसे कंट्रोल कर लें, तो ज्यादा समस्या नहीं होगी। स्वामी रामदेव ने इस बीमारी में क्या खाना है? और क्या नहीं? इस बारे में बताया है।

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips: गठिया यानी अर्थराइटिस की बीमारी खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से होती है। इस बीमारी में अगर हम किसी एक पोजिशन में बैठ जाते हैं या फिर सो जाते हैं, तो जॉइंट्स में यूरिक एसिड जमा हो जाता है, जिससे दर्द बढ़ जाता है। इससे चलने-फिरने में भी दिक्कत महसूस होती है। स्वामी रामदेव कहते हैं कि गठिया का रोग लंबे समय तक शरीर में विटामिन-डी, बी-12, ई और कैल्शियम की कमी से होता है। गठिया के रोगियों को अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, ताकि यह समस्या बढ़ न जाए। आइए जानते हैं कि स्वामी रामदेव गठिया में किन चीजों को खाने की सलाह देते हैं और किन चीजों से परहेज करने के लिए कहते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं स्वामी रामदेव की राय?

स्वामी रामदेव कहते हैं कि विटामिन-डी, बी-12, ई और कैल्शियम सूक्ष्म तत्व हैं, जिनकी कमी हमारे शरीर को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। गठिया एक कारण इन तत्वों की कमी भी है। उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया कि गठिया में हमें क्या खाने से फायदा मिलेगा और किन चीजों से परहेज करना सही रहेगा।

विज्ञापन

क्या न खाएं

स्वामी रामदेव गठिया में दही, छाछ, नींबू, टमाटर और अचार जैसे खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये फूड्स यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ दर्द को भी बढ़ा देते हैं। ज्यादा नमक, तेल या फिर प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से भी गठिया की समस्या बढ़ सकती है। इससे जॉइंट्स में सूजन भी हो सकती है।

विज्ञापन

क्या खाना चाहिए?

स्वामी रामदेव बताते हैं कि गठिया के मरीजों को स्प्राउटेड फूड्स का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। ये लोग सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी दाना खा सकते हैं। इसके लिए उन्हें रात को 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना भिगोकर रखना होगा। आप इस पानी को पी लें और भिगोई हुई मेथी को स्प्राउट्स बनने के लिए छोड़ दें। दरअसल, भिगोई हुई मेथी स्वाद में कड़वी हो सकती है और अंकुरित में इसका स्वाद बदल जाता है, जिससे आपको इसे खाने में कड़वाहट महसूस नहीं होगी। इन लोगों को एलोवेरा जूस भी पीना चाहिए। कच्ची हल्दी का सेवन करना चाहिए। गाय का शुद्ध देसी घी खाना चाहिए। अजवाइन, हींग और सेंधा नमक खाना सही रहेगा। रागी या बाजरे के आटे की रोटी खानी चाहिए। गोंद के लड्डू खाने से भी गठिया की बीमारी में राहत मिलती है। इसके अलावा, स्वामी रामदेव बताते हैं कि रोजाना कपालभाति करने से भी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ