नजले से लेकर कोल्ड-कफ से मिलेगा छुटकारा! अपनाएं स्वामी रामदेव का ये आयुर्वेदिक नुस्खा

Baba Ramdev Health Tips: सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं बदलते मौसम में ज्यादा परेशान करती हैं। जो लोग सेंसिटिव नेचर के होते हैं या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती हैं, वे स्वामी रामदेव के इस नुस्खे को फॉलो करने से दूर हो जाएंगी ये समस्याएं।

Baba Ramdev Health Tips:

Baba Ramdev Health Tips:

Baba Ramdev Health Tips: देश में इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। बदलता मौसम खांसी-जुकाम और वायर इन्फेक्शन के मामलों को बढ़ाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है या फिर पुराने रोगियों की समस्याएं इन दिनों बढ़ जाती हैं। इन बीमारियों से बचने का तरीका है साफ-सफाई और कुछ हेल्दी हैबिट्स को अपनाना है। अगर आपको इससे छुटकारा पाना है, तो स्वामी रामदेव के इस नुस्खे की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया पेज पर अक्सर सेहत से जुड़ी स्वास्थ्यवर्धक टिप्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे नजले, खांसी और सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए एक आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है यह नुस्खा?

स्वामी रामदेव कहते हैं कि प्रचंड ठंड में नजले के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। नजले में दूध पीने से समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में अगर हम गर्मागरम दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो सर्दी-जुकाम, खांसी से लेकर बदन दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही, इस दूध को पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत हो जाएगी। स्वामी रामदेव बताते हैं कि अगर आप इस दूध में केसर मिला लें, तो यह दूध कभी भी कफ बढ़ने नहीं देगा। स्वामी रामदेव कहते हैं कि इस दूध में आपको चीनी नहीं मिलानी है। आप चाहें, तो थोड़ा गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने से भी शरीर को फायदा मिलता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swami Ramdev (@swaamiramdev)

और क्या करें?

स्वामी रामदेव ने अपने वीडियो में गुड़, चना, खजूर खाने से अस्थमा के मरीजों को लाभदायक बताया है। इसके अलावा बादाम, काली मिर्च और देसी खांड को मिलाकर एक मसाला तैयार करके उसे खाने से भी नजले की बीमारी दूर होती है। यह मसाला आपको दिन में 2 बार 1-1 चम्मच खाना होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ