Baba Ramdev के इस नुस्खे से जुकाम का काम तमाम, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी

Baba Ramdev Health Tips: सर्दियों में जुकाम-खांसी होना नॉर्मल है, लेकिन बार-बार होना गंभीर है। यह हमारी इम्यूनिटी के बारे में बताता है। आइए, स्वामी रामदेव से जानते हैं सर्दी-खांसी और कफ से छुटकारा पाने का उपाय।

BABA RAMDEV HEALTH TIPS (6)
विज्ञापन

Baba Ramdev Health Tips: कॉमन बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम होना भी हम लोगों की जिंदगी का हिस्सा है लेकिन क्या ऐसा बार-बार होना सामान्य है? बिल्कुल नहीं, सर्दियों के मौसम में किसी-किसी को आए दिन सर्दी या खांसी और कफ जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं। इन दिनों इस हेल्थ कंडिशन को भी कॉमन ही माना जाता है लेकिन मौसम कोई भी हो, ऐसी आम बीमारियों का बार-बार होना भी सेहत के लिहाज से अच्छा संकेत नहीं है। इसका कनेक्शन हमारी इम्यूनिटी से होता है, आइए जानते हैं इस समस्या से राहत पाने वाले घरेलू उपाय के बारे में।

जुकाम और इम्यूनिटी कैसे संबंधित हैं?

जुकाम और इम्यूनिटी के बीच एक गहरा संबंध है। इम्यूनिटी हमारे शरीर की ऐसी क्षमता है, जो हमें अलग-अलग संक्रमणों और रोगों से बचाने में मदद करती है। जुकाम, सामान्यतः एक वायरल इन्फेक्शन है, जो मुख्य रूप से राइनोवायरस द्वारा होता है। अगर इम्यूनिटी मजबूत है, तो शरीर इन वायरस से बेहतर तरीके से लड़ सकता है और संक्रमण के प्रभावों को कम कर सकता है। नीवा बूपा की रिपोर्ट के अनुसार, जुकाम सबसे कॉमन वायरल संक्रमण है, जो कई कारणों से हो सकता है। इम्यूनिटी का कमजोर होना भी इनमें से एक है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी कमजोर कैसे होती है?

इम्यूनिटी कमजोर होने का प्रमुख कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना है। अगर हमारी बॉडी में पर्याप्त विटामिन-सी, डी या बी-12 नहीं है, तो बीमारियों से लड़ने वाली रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसके अलावा, नींद भी इम्यूनिटी को प्रभावित करती है।

कैसे बचें हमेशा होने वाले जुकाम से?

स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि कफ या सर्दी-जुकाम होने से बचने के लिए हमें पान के पत्ते का उपयोग करना चाहिए। इसके नुस्खे में आपको एक पान का पत्ता लेना होगा, इसके बाद इस पत्ते पर गुलकंद, लौंग और काली-मिर्च रखकर इसे मोड़कर पान की तरह तैयार कर लेना है। इसे आप मुंह में रखें और हल्का-हल्का चबाते हुए इसके रस को चूसते रहें, इस रस से गले और फेफड़ों की सफाई होती है, जिससे जुकाम की समस्या में राहत मिलती है।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?

  1. अपनी डाइट में नींबू, संतरे जैसे विटामिन-सी वाले फूड्स को शामिल करें।
  2. सोना जरूरी है, इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।
  3. स्ट्रेस मैनेजमेंट भी जरूरी।
  4. व्यायाम करें।
  5. लहुसन, ग्रीन-टी, तुलसी के पत्ते आदि का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ