Monsoon Tips: मानसून में आपको भी हो जाता है आंखों में इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने दिए ये सुझाव

Monsoon Tips: मानसून का मौसम आते ही जहां गर्मी से राहत मिलती है, वहीं दूसरी और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बढ़ी हुई नमी, पानी और गंदे हाथ आंखों से जुड़ी बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।

Monsoon Tips

मानसून में आंखों का कैसे रखें ध्यान? फोटो सोर्स News24

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

चश्मे का करें इस्तेमाल- बारिश में बाहर निकलते समय, अपनी आंखों को बारिश के पानी से बचाने के लिए चश्मा पहनें। इसके अलावा, स्विमिंग पूल में कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें। पूल में पानी से बचाने वाले चश्मे पहनें।

अपना सामन शेयर करने से बचें- तौलिए, आई ड्रॉप, रूमाल या कॉस्मेटिक्स जैसे आई लाइनर और मस्कारा शेयर न करें। कंजंक्टिवाइटिस जैसे इंफेक्शन ऐसी चीजों के माध्यम से आसानी से फैलते हैं और पुराने कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करने से भी बचें।

स्वच्छता बनाए रखें- अपने हाथों को बार-बार धोएं और अपनी आंखों को छूने या रगड़ने से बचें, खासकर गंदे हाथों से। इससे वायरस और बैक्टीरिया को फैलने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन

आंखो के एक्सपर्ट की सलाह लें- यदि आपको कोई भी लक्षण लगातार दिखाई दे तो इस समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए तुरंत एक्सपर्ट की सलाह लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ