हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gas Problem: गैस की समस्या से हो गए हैं परेशान? बाबा रामदेव ने बताया दिनभर का आसान रूटीन

क्या आप भी पेट में बनने वाली गैस की समस्या से परेशान हो गए हैं और जल्द से जल्द इससे राहत पाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं योग गुरु बाबा राम देव का आसान उपाय.

विज्ञापन
गैस की समस्या को कैसे दूर करें? (Image: AI/Pexels)

आज के वक्त में बड़ी संख्या में लोगों के बीच पेट में गैस की समस्या पैदा होने लगी है, जिससे राहत पाना काफी मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोगों को हर वक्त पेट में दर्द, गैस बनते रहना आदि परेशानियों होती रहती हैं. गैस बनने के पीछे एक बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल है, जो वैसे को हमे सुकून का एहसास करता ही, लेकिन अंदर ही कमजोर और गैस जैसी समस्या को जन्म देती रहती है. अगर आप भी केमिकल वाली दवाओं के इस्तेमाल से राहत पाना चाहते हैं और आयुर्वेदिक तरीके से इस समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो योग गुरु बाबा राम देव का उपाय आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने इस समस्या को दूर करने के लिए क्या बताया?

यह भी पढ़ें: Vitamin D की कमी से हैं परेशान? AIIMS के डॉक्टर से जानें कमी दूर करने का सही तरीका

कैस की समस्या क्यों पैदा होती है?

गैस की समस्या आमतौर पर पाचन तंत्र में गैस बनने या उसके ठीक से बाहर न निकल पाने के कारण होती है. जानकारी के अनुसार, खाना खाते समय जल्दी-जल्दी खाने, ज्यादा मात्रा में खाना या भोजन के साथ ज्यादा हवा निगलने से पेट में गैस बढ़ सकती है. इसके अलावा राजमा, चना, छोले, पत्तागोभी, प्याज और कुछ अन्य खाद्य पदार्थ भी कुछ लोगों में गैस या पेट फूलने की समस्या पैदा कर सकते हैं. कब्ज, अपच, एसिडिटी भी इसके कारण हो सकते हैं. तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी भी पाचन को प्रभावित कर सकती है और गैस की समस्या का बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

बाबा रामदेव से जानिए कैसे मिलेगी राहत

योग गुरु बाबा रामदेव इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आसान उपाय अपनी वीडियो में बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से गैस जैसी समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है. बाबा राम देव अपनी वीडियो में कहते दिखते हैं कि यह उपाय छोटे-मोटे उपाय है, लेकिन इनका असर बहुत अच्छा है. बाबा राम देव के अनुसार, गैस की समस्या को दूर करने के लिए;

  • सुबह और दोपहर दही या छाछ का सेवन
  • रात को सोने से पहले दूध पीया करें
  • जब भी खाना खाएं उसके 1 घंटे बाद ही पानी पीएं.
  • खाना खाते वक्त हर निवाले को अच्छे से चबा-चबा कर खाएं.
  • दिन में किसी टाइम नियिमत रूप से कपालभाति करने की भी आदत डालें.

अगर कोई व्यक्ति अपनी खराब लाइफस्टाइल को छोड़कर सही खानपान और लाइफस्टाइल के अपनाता है और इन उपायों को अपनी डेवी रूटीन का हिस्सा बनाता है, तो जल्द ही वह गैस की समस्या से राहत पा सकते है.

विज्ञापन

इस बात को भी समझे

कई बार शरीर के अंदर पनप रही बीमारी या गंभीर हालात में गैस की समस्या पैदा हो सकती है. इन उपायों को शुरुआती या हल्की समस्या के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन हेल्थ की जांच कराना भी जरूरी है. कई बार कुछ बीमारियों के लक्षण हमें आम लगते हैं, लेकिन भविष्य में ये खतरनाक रूप ले लेते हैं.

यह भी पढ़ें: कैंसर का खतरा कम करना है तो आज से अपनाएं ये आसान आदतें, ICMR ने बताया क्या करें और

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola