Vitamin D की कमी से हैं परेशान? AIIMS के डॉक्टर से जानें कमी दूर करने का सही तरीका

क्या आप भी विटामिन D की कमी से परेशान है और इस कमी को जल्द से जल्द पूरी करना चाहते हैं? जानिए एम्स के डॉक्टर ने क्या दी सलाह.

VITAMIN D

विटामिन D की कमी कैसे दूर करें. (Image: AI)

विज्ञापन

Vitamin D Deficiency: सेहतमंद शरीर के लिए शरीर में सभी जरूरी तत्वों का होना जरूरी है, क्योंकि किसी भी एक तत्व की कमी इंसान को तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के बीच घेर सकती है. इसी में एक नाम है विटामिन-डी, जिसकी कमी के बारे में अक्सर लोग नहीं सोचते. न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में बड़ी संख्या में ऐसे लोग पाए जाते हैं, जो विटामिन-डी जैसी जरूरी मिनरल्स की कमी से जूझ रहे हैं. हालांकि, कई लोगों को मालूम नहीं नहीं चलता कि उनके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी भी है. लेकिन अगर आपकी भी सेहत ठीक नहीं है और आपके रिपोर्ट में विटामिन-डी की कमी है; आप इस कमी को पूरी करना चाहते हैं, तो AIIMS के डॉक्टर की सलाह आपके काफी काम आ सकती हैं. आइए AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी से जानते हैं कैसे आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं?

यह भी पढ़ें: कैंसर का खतरा कम करना है तो आज से अपनाएं ये आसान आदतें, ICMR ने बताया क्या करें और

विज्ञापन

क्यों जरूरी है विटामिन-डी

विटामिन-D शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर को कैल्शियम और फास्फोरस को सही तरीके से अवशोषित करने में भी मदद करता है. इसके अलावा, विटामिन-D मांसपेशियों के सामान्य कामकाज और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसकी कमी होने पर कुछ लोगों में हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बच्चों में इसकी कमी हड्डियों के विकास को प्रभावित कर सकती है, जबकि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों की कमजोरी का जोखिम बढ़ सकता है.

कैसे ठीक होगा विटामिन-D की कमी

  • एम्स के डॉ. रविंदर गोस्वामी के अनुसार, 90% विटामिन D सूरज की रोशनी से मिलती है. डॉक्टर के अनुसार, सूरज की किरणों में यूवी रेज होती है, वह हमे विटामिन डी देने का काम करती है.
  • डॉक्टर कहते हैं, यह यूवी रेज हमे तब मिलती है, जब सूरज की किरणें गर्म हो जाती है, खासतौर से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक.
  • जो लोग विटामिन डी की कमी से परेशान है, उन्हें डॉक्टर की सलाह है कि वह, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच घर से बाहर निकले और अपने शरीर को 30 मिनट तक धूप में रखें.
  • AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी का कहना है कि अगर शरीर का 10 प्रतिशत पार्ट भी सूरज की रोशनी में रह लें, तो भी आपका काम हो जाएगा.

सूरज की रोशनी लेते समय न करें ये काम

  • AIIMS के डॉ. रविंदर गोस्वामी ने सूरज से विटामिन डी लेते वक्त कुछ जरूरी चीजों का ख्याल रखने की भी सलाह दी है. इसमें;
  • डॉक्टर के अनुसार, जरूरी है कि हमें धूप डायरेक्ट मिले न कि शिशे से होकर शरीर पर पड़े, क्योंकि इससे यूवी रेज स्किन पर नहीं पड़ पाती है.
  • अगर आप सूरज की रोशनी लेने के लिए सनस्क्रीन लगा रहे हैं, तो वो भी गलत है. सनस्क्रीन लगाने से यूवी रेज ब्लॉक हो जाती है.
  • हालांकि, अगर आपको सनस्क्रीन लगाना ही पड़ता है और विटामिन की कमी भी पूरी करनी है, तो आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार, सप्लीमेंट भी ले सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: अचानक क्यों बिगड़ी जेपी नड्डा की तबीयत? कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टरों ने बताया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ