Dry Eyes की समस्या से हैं परेशान? फॉलो करें स्वामी रामदेव का यह फॉर्मूला

Baba Ramdev Health Tips: सर्दियों में अक्सर ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है, जो कि आंखों में भी होती है। स्वामी रामदेव की इस रेमेडी से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस होम रेमेडी के बारे में।

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips

Baba Ramdev Health Tips: कई बार सर्दियों के मौसम में आंखों में ड्राइनेस की समस्या होने लगती है, जिससे आंखों का नेचुरल वाटर कंटेंट कम हो जाता है। इससे आंखों में खुजली, जलन और तेज दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इतना ही नहीं, कई बार कुछ मामले गंभीर हो जाते हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति दूसरों से आंखों में आंखें देखकर बात भी नहीं कर पाता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए हम आपको स्वामी रामदेव के आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बता रहे हैं, जो बड़ा असरदार है।

विज्ञापन

स्वामी रामदेव देश के जाने-माने योगुगुरु हैं और आयुर्वेद सलाहकार हैं, जो एक यूट्यूब पेज भी चलाते हैं। इस पेज पर वह सेहत से जुड़े वीडियोज और टिप्स शेयर करते रहते हैं। उन्होंने आंखों की सेहत के लिए भी एक उपाय बताया है, जो ड्राइनेस की समस्या को दूर कर सकता है।

विज्ञापन

क्या है यह उपाय?

स्वामी रामदेव ने आंखों के सूखेपन को दूर करने के लिए एक आयुर्वेदिक चूर्ण बनाने की रेमेडी बताई है। इसे बनाने के लिए आपको बादाम लेने होंगे, देसी खांड, सफेद मिर्ची और सौंफ लेनी होंगी। अब आपको बादाम, सफेद मिर्ची और सौंफ को हल्का रोस्ट करके अलग निकाल लेना होगा। इसके बाद खांड मिलाकर सभी चीजों को दरदरा पीस लें। इस मसाले को सर्दियों में रोजाना 2 चम्मच और ऊपर से 1 गिलास गाय का दूध पीना है। सुबह-शाम 1-1 चम्मच यह पाउडर खा सकते हैं।

विज्ञापन

और क्या करना है?

1. स्वामी रामदेव ने इस उपाय के साथ कुछ और टिप्स भी लोगों के साथ शेयर किए हैं, जिसमें आंखों में देसी घी डालना शामिल है।

2. आंखों में घी आपको ऊपर से डालना है, यानी आपको आंखों की ऊपरी त्वचा पर घी लगाना होगा। इसके लिए आप गाय का देसी घी इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

3. आंखों की सफाई भी जरूरी है। आप अपनी आंखों को गंदे हाथों से न छूएं तथा दिन में 2 से 3 बार साफ और ठंडे पानी से इन्हें धोएं।

विज्ञापन

4. आंवला का जूस पिएं, यह रस आपकी आंखों की रोशनी समेत जलन और खुजली की समस्या को दूर करेगा।

5. अनुलोम-विलोम करने से भी फायदा होगा। इस योगासन से आंखों की सेहत में सुधार होता है और तनाव कम होता है, जिससे कि आंखों पर प्रेशर कम बनता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ