हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किस बीमारी में चेहरे पर निकलते हैं दाने? बार-बार फुंसियां निकलें तो ना करें इग्नोर

Dane Nikalne Ka Karan: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके चेहरे पर अक्सर ही दाने निकलने लगते हैं. त्वचा की दिक्कत के अलावा ये दाने किसी गंभीर समस्या का लक्षण भी हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए बार-बार दाने निकलने की क्या वजह हो सकती है.

विज्ञापन
बार-बार चेहरे पर दाने क्यों निकलते हैं, जानिए यहां.

Pimples Causes: त्वचा की सही तरह से सफाई ना करना, जरूरत से ज्यादा धूल-मिट्टी में रहना, चेहरे पर अत्यधिक ऑयल प्रोड्यूस होना या फिर पीरियड्स से पहले या बाद में चेहरे पर फुंसी निकलना आम समस्या है. वहीं, टीनेज के दौरान भी लड़के-लड़कियों को अक्सर ही चेहरे पर दाने निकलने लगते हैं. लेकिन, बड़ी उम्र में भी चेहरे पर बार-बार एक्ने (Acne), दाने या फुंसियां निकलना किसी गंभीर समस्या की तरफ इशारा हो सकता है. ये दाने शरीर में पनप रही किसी बीमारी का लक्षण हो सकते हैं और ऐसे में समय रहते समस्या की जड़ तक जाना जरूरी होता है. यहां जानिए चेहरे पर बार-बार दाने निकलने की क्या वजह हो सकती है.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज के मरीज रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत तो जरूर दें इन 5 बातों पर ध्यान, सेहत को नहीं होगा नुकसान

चेहरे पर बार-बार दाने निकलने की वजह

पाचन तंत्र का खराब होना – पेट की सेहत सीधेतौर पर त्वचा को प्रभावित करती है. ऐसे में अगर पेट की सेहत खराब हो, पुरानी कब्ज, एसिडिटी या लीकी गट की समस्या हो तो चेहरे पर दाने निकलते हैं. यह शरीर में टॉक्सिंस जमने की तरफ भी इशारा करते हैं.

विज्ञापन

रोजेशिया का लक्षण – रोजेशिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें चेहरे पर लाल रंग के दाने निकलते हैं या दानों की वजह से त्वचा पर हमेशा लाली बनी रहती है. लोग इस समस्या को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं जबकि इससे छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होती है.

इंसुलिन रेजिस्टेंट या डायबिटीज – शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर या शरीर के इंसुलिन को सही तरह से मैनेज ना कर पाने के कारण चेहरे पर दाने निकल सकते हैं. अगर दानों के साथ ही त्वचा पर कालापन नजर आता है तो शुगर की जांच करवाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

हार्मोनल असंतुलन – लड़कियों के चेहरे पर, खासकर जबड़े या ठुड्डी के आसपास दाने निकलना PCOS या PCOD का लक्षण हो सकता है. इसमें शरीर में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिससे त्वचा ऑयली हो जाती है और बार-बार दाने निकलने लगते हैं.

तनाव होना – बहुत ज्यादा तनाव होने पर भी चेहरे पर दाने निकल सकते हैं. तनाव लेने पर शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन रिलीज होता है. यह हार्मोन तेल ग्रंथियों को सक्रिय कर देता है जिससे रोम छिद्र बंद होने लगते हैं और दाने निकलते हैं.

विज्ञापन

दाने निकलने पर क्या करें

अगर चेहरे पर दाने निकलते हैं, इनमें पस जम जाता है, दानों में दर्द होता है और ये कई-कई दिनों तक जाने का नाम नहीं लेते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें. दानों के साथ ही बालों का झड़ना और वजन कम या ज्यादा होने लगे तो समस्या गंभीर हो सकती है और जल्द से जल्द जांच करवाना जरूरी होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – मम्मी-पापा को रात में नहीं आती है नींद तो आजमाकर देखें यह जापानी तकनीक, मिनटों में सो जाएंगे पैरेंट्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola