Aadhaar-Bank Account Link: नहीं आएगी LPG सब्सिडी, न मिलेगा PM Kisan योजना का पैसा! जल्दी करें आधार सीडिंग; जानें ऑनलाइन तरीका
Aadhaar-Bank Account Link: सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ना (Aadhaar-Bank Linking) अब अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया है तो आपकी एलपीजी सब्सिडी और पीएम किसान की किस्त रुक सकती है। जानें घर बैठे कैसे कर सकते हैं?

पेंशन, स्कॉलरशिप या पीएम किसान सम्मान निधि, सरकार अब हर योजना का पैसा सीधे आपके आधार नंबर पर भेजती है। अगर आपका आधार आपके बैंक खाते से नहीं जुड़ा है (NPCI/DBT Linking), तो आपका पैसा अटक सकता है। अच्छी खबर यह है कि अब आपको इसके लिए बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे एनपीसीआई (NPCI) पोर्टल के जरिए इसे लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
सबसे पहले चेक करें अपना स्टेटस: क्या पहले से लिंक है खाता?
2 / 6सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Consumer सेक्शन में जाकर Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) विकल्प चुनें। यहां आप Aadhaar Mapping Status देख सकते हैं। इससे पता चलेगा कि आपका कौन सा पुराना बैंक खाता आधार से जुड़ा है और डीबीटी (DBT) इनेबल है या नहीं।
नया बैंक खाता जोड़ने की प्रक्रिया
3 / 6अगर आप अपना बैंक खाता बदलना चाहते हैं (जैसे इंडियन बैंक से पंजाब नेशनल बैंक में शिफ्ट करना), तो Aadhaar Seeding/De-seeding विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर दर्ज करें और Seeding विकल्प चुनें। इसके बाद उस बैंक का नाम सेलेक्ट करें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
मूवमेंट विकल्प का करें सही चुनाव
4 / 6अगर आप एक बैंक से दूसरी बैंक में अपना आधार शिफ्ट कर रहे हैं, तो Movement from one bank to another bank विकल्प चुनें। अपना नया बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें और उसे दोबारा कन्फर्म करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
ओटीपी (OTP) से करें वेरिफिकेशन
5 / 6आपकी सहमति के लिए आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद एक बार फिर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप पुराने बैंक से नए बैंक में आधार शिफ्ट करना चाहते हैं। 'Confirm' पर क्लिक करते ही आपकी रिक्वेस्ट सफल हो जाएगी।
कैसे जानें कि काम सफल हुआ? लाइव स्टेटस चेक
6 / 6रिक्वेस्ट भेजने के तुरंत बाद आप फिर से Aadhaar Mapping Status चेक कर सकते हैं। आप UIDAI (माय आधार) पोर्टल पर जाकर भी 'Bank Aadhaar Seeding' स्टेटस देख सकते हैं। अगर वहां नए बैंक का नाम और 'Active' लिखा आता है, तो समझ लीजिए आपका काम हो गया।