Flight में बैठने से पहले कभी न खाएं ये 5 फूड्स, जानें कारण

ट्रैवल करने से पहले हमें हमेशा हेल्दी और बिल्कुल लाइट खाना खाना चाहिए क्योंकि ऐसा भोजन खाने से हमारा ट्रैवल कंफर्टेबल होता है। आइए जानते हैं ट्रैवल करते समय हमें किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

photo credit-freepik - 2025-03-18T071020.643
विज्ञापन

सफर करना हर किसी के लिए मजेदार नहीं होता है। मगर जब भी फ्लाइट से ट्रैवल करना होता है, तो यह एक यादगार ट्रैवल टाइप होता है। मगर जब भी हमें फ्लाइट लेनी होती है, तो उससे पहले हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस बात का खास ख्याल रखना होता है। कुछ लोगों को सफर के दौरान सही खाना न खाने पर ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। हम आपके साथ एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जो आपको बताएगी कि फ्लाइट से सफर करते समय आपको क्या खाना चाहिए और किन फूड्स से परहेज करना होता है।

इन फूड्स को खाने से करें परहेज

1. स्पाइसी फूड्स- मसालेदार और तला हुआ खाना खाने से परहेज करें। स्पाइसी भोजन के ज्यादा सेवन से पेट में डिस्कंफर्ट सिचुएशन बन सकती है। ब्लोटिंग या इनडाइजेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए, सफर करने से पहले ऐसे भोजन को खाने से बचें।

Advertisment

2. बीन्स और दालें- दालें हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन ये प्रोटीन का एक स्ट्रॉन्ग सोर्स होते हैं। इन्हें खाने के बाद उड़ान भरने से गैस की समस्या हो सकती है। दाल और राजमा या लोबिया जैसी बीन्स से पेट फूलने और भारीपन की समस्या हो सकती है।

3. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स- कोल्ड-ड्रिंक में सोडा होता है। ऐसी शुगरी ड्रिंक्स को फ्लाइट से पहले या दौरान कंज्यूम करने से पेट में गैस बन सकती है और ब्लोटिंग भी हो सकती है। इसलिए, इसे पहले पीने से बचें।

विज्ञापन

Health Tips

4. डेयरी फूड्स- लैक्टोज युक्त चीजें भी पाचन को बिगाड़ती हैं। इसलिए कभी भी प्लेन से ट्रैवल करने से पहले आपको दूध-दही या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5. फ्राइड फूड्स- अक्सर लोग एयरपोर्ट पर फ्राइज वगैरह खाते हैं क्योंकि वहां ऐसे फूड्स के कई स्टोर्स मौजूद होते हैं। खासतौर पर बच्चे इन्हें जरूर खाना पसंद करते हैं लेकिन हमें इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन्हें खाने से भी पेट में भारीपन महसूस होता है।

क्या खाएं?

1. पानी- हाइड्रेशन सफर के दौरान का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। अनहेल्दी जूस और चीनी से बनी ड्रिंक्स पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए, लिक्विड में पानी पीना सबसे बढ़िया ऑप्शन होता है।

विज्ञापन

2. खिचड़ी-दलिया- आप सफर से पहले कुछ खाना चाहते हैं, तो हल्के मसालों में तैयार दलिया और खिचड़ी खा सकते हैं। इन्हें कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं। आप कुछ फल भी खा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि आपको सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल नहीं खाने हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ