हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ATM से पैसे निकालने के बाद बिल्कुल न करें यह गलती, हो सकती हैं कई बीमारियां

Cancer Causes: एटीएम मशीन हमारी सुविधा के लिए है। मगर क्या आपको पता है यह सुविधाजनक मशीन हमें कई बीमारियां भी देता है। हाल ही में डॉक्टर रवि ने ATM मशीन से जुड़ी एक बड़ी बात का खुलासा किया है, जिससे आपको कैंसर, इनफर्टिलिटी से लेकर ऑर्गेन फेलियर की बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

Cancer Causes: आजकल बीमारियों का कारण क्या है इसका पता लगाना ही मुश्किल हो जाता है। लाइफस्टाइल से रिलेटेड बीमारियां तो होती रहती है लेकिन कभी-कभी हमारे काम आने वाली चीजें भी हमें रोग दे जाती है। यूएस बोर्ड-सर्टिफाइड एमडी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता बताते हैं कि ATM मशीन, जो हम अपनी रोजमर्रा का जिंदगी में हमेशा इस्तेमाल करते हैं, वह भी बीमारियों का केंद्र होता है। दरअसल, ATM से कैश रिसीव करने के बाद मशीन से एक रिसिप्ट निकलती है, जो बीमारियां फैलाता है। क्या है इसका कारण और कौन-कौन सी बीमारियां इससे होती है और क्या है इसका निवारण? चलिए विस्तार से जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर रवि के मुताबिक, ATM से मिलने वाली कैश रिसिप्ट में एक इंक की मदद से ही प्रिंटिंग होती है। यह इंक प्लास्टिक से बनी होती है। इसमें वहीं, प्लास्टिक होता है, जिससे कोल्ड-ड्रिंक की बोतलें बनती है। वे बताते हैं कि इस पेपर को सिर्फ कागज समझना बिल्कुल सही नहीं होगा क्योंकि ये आम सा दिखने वाला पेपर ऐसे न दिखने वाले माइक्रो मॉलिक्यूल्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर के हार्मोन्स को बिगाड़ते हैं। पुरुषों को इससे इनफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-पेट फूलना, कब्ज और अपच महिलाओं में सिर्फ गट प्रॉब्लम नहीं बल्कि इस गंभीर बीमारी का संकेत

विज्ञापन

कौन-कौन सी बीमारियों का बढ़ता है रिस्क?

ATM के पेपर की इंक से सबसे ज्यादा जिस बीमारी का रिस्क होता है, वह माता-पिता न पाने की समस्या है। इसके अलावा, कैंसर भी प्लास्टिक के ऐसे कणों से होता है। इसमें कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं, क्योंकि पेपर का इस्तेमाल करने के बाद लोग शायद ही कभी अपने हाथों को तुरंत धोते होंगे। ऐसे में पेपर की मौजूदा इंक हमारे शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, यह ऑर्गेन डैमेज की भी बड़ी वजह है।

कैसे बनती है यह इंक?

एटीएम की रसीद में प्रिंट होने वाली इंक कोई सामान्य इंक नहीं है। यह थर्मल इंक होती है, जो एक केमिकल से बना होता है। इसे केमिकल कोटिंग वाला पेपर भी कह सकते हैं, जिसमें leuco dyes और developers जैसे केमिकल्स होते हैं। यह इंक पेपर पर हीट के साथ काम करती है, तब इसका रंग काला या नीला आता है, जिसके बाद पेपर पर छपाई होती है। इन केमिकलों को BPA और BPS युक्त माना जाता है।

विज्ञापन

कैसे किया जा सकता है बचाव?

इसके लिए डॉक्टर कहते हैं कि पेपर का इस्तेमाल न करके आप डिजिटल रसीद का प्रयोग करें। इससे मशीन का पेपर भी सेव होता है और ऑनलाइन रिसिप्ट लंबे समय तक आपके पास सुरक्षित रहती है। इसके अलावा, बच्चों को इन पेपर्स को खेलने के लिए न दें। उन्हें इससे दूर रखें। अगर आप पेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे पढ़ने या चेक करने के बाद अपने हाथों को तुरंत वॉश करें और किसी अंग को छूने से बचें। खाना खाने से पहले इन रिसिप्ट को लेने से बचें। पेपर को अपने पास ज्यादा समय के लिए न रखें, अगर काम हो चुका है, तो उसे नष्ट कर दें।

ये भी पढ़ें- महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लिए क्या चीज जिम्मेदार? बचपन से क्यों ख्याल रखना जरूरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola