Asthma Treatment: आजकल हवा इतनी खराब हो गई है कि लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कत होती है. ऐसे में लंबे वक्त तक सांस से जुड़ी बीमारियां रहने की वजह से लोगों को अस्थमा की दिक्कत भी होने लगी है. कुछ लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बीमारी में समस्या है, जिसमें सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न, खांसी और सीटी जैसी आवाज आना आम लक्षण होते हैं. इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि अस्थमा का संबंध शरीर में बढ़े हुए कफ दोष को बढ़ा देता है. अगर वक्त पर ध्यान दे लिया जाए तो परेशानी हो सकती है. साथ ही, उनका कहना है कि कुछ आसान घरेलू उपायों और सही खानपान से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कितने टाइप के होते हैं डायबिटीज? जानिए कौन सा होता है सबसे खतरनाक
अस्थमा से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय
अदरक और शहद- आचार्य जी के अनुसार अदरक और शहद फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि इनमेंएंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये सांस की नलियों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आपको बस एक चम्मच अदरक का रस और शहद का सेवन करना होगा.
तुलसी का इस्तेमाल करें- इस बीमारी में तुलसी के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं. तुलसी आयुर्वेद में सांस की समस्याओं के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. इसके लिए 10 तुलसी के पत्ते लें और पानी में उबालकर काढ़ा बना लें.
हल्दी का इस्तेमाल करें- आप हल्दी को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. हल्दी के साथ दूध मिलाकर पीना फायदेमंद है, क्योंकि यह करक्यूमिन सूजन को कम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है.
स्टीम लेना- सांस में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए स्टीम बेस्ट हो सकती है. ऐसा करने से आपको तुरंत राहत भी मिलेगी. इसके लिए गर्म पानी में अजवाइन या नीलगिरी का तेल डालें और 10 मिनट तक भाप लें.
प्राणायाम करें- दवा के साथ-साथ योग भी करें. योग से पेट साफ रहता है और सांस लेने की समस्या कम होती है.
इन टिप्स को भी करें फॉलो
- अस्थमा के मरीज को धूल और प्रदूषण से बचना चाहिए.
- ठंडी चीजों से परहेज करें और नियमित रूपसेयोग करें.
- अपने खाने पीने का ध्यान रखें और बाहर का खाना बिल्कुल ना खाएं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों के नाक से बार बार खून क्यों आता है? यहां जानिए यह समस्या कब हो सकती है खतरनाक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
14 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
19 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
20 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
22 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines