Arthritis Ke Lakshan: अर्थराइटिस या गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में सूजन आने लगती है. यह सूजन पैर के जोड़ों, उंगलियों या हाथ के जोड़ों या फिर रीढ़ को भी प्रभावित कर सकती है. लेकिन, ज्यादातर लोग अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षणों को (Arthritis Symptoms) नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण बीमारी का पता लगने तक दिक्कत कई हद तक बढ़ चुकी होती है. ऐसे में रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. आशीष चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अर्थराइटिस के शुरुआती लक्षण कौन से हैं और किस तरह इन्हें पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – रात में पैरों में दर्द होने का क्या कारण है? डॉक्टर ने बताया किस वजह से सताती है यह दिक्कत
अर्थराइटिस के लक्षण क्या हैं
डॉक्टर बताते हैं कि बहुत से लोगों को हर दिन एड़ी में दर्द होता है लेकिन लोग इस लक्षण को इग्नोर कर देते हैं. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप रोज सुबह एड़ियों के दर्द के साथ उठ रहे हैं तो इसे कमजोरी ना समझें, यह अर्थराइटिस की चेतावनी हो सकती है. एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) एक प्रकार का पुराना गठिया या कहें क्रोनिक अर्थराइटिस है. एड़ियों का दर्द होना, सुबह उठकर कमर में दर्द होना, काफी देर तक अकड़न रहना और थोड़ी देर चलने के बाद बेहतर महसूस होना, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का लक्षण हो सकता है.
इस बीमारी में रीढ़ या शरीर के जॉइंट्स ही दर्द नहीं करते हैं बल्कि आंखों का लाल नजर आना, गट प्रोब्लम्स जैसे इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज होना, स्किन का बार-बार लाल होना, डैंड्रफ होना, रैशेज हो जाना या सोराइसिस हो जाना जैसे लक्षण भी शरीर पर दिखने लगते हैं.
डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपके शरीर पर ऐसी दिक्कतें हो रही हैं तो बिना देरी किया रूमेटोलॉजिस्ट से मिलें ताकि इसका इलाज जल्दी शुरू किया जा सकें और परमानेंट स्पाइन डैमेज को रोक सकें.
अर्थराइटिस के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए
- अर्थराइटिस के मरीज को वाइट ब्रेड, नमकीन और ब्रेड जैसे फूड्स से परहेज करना चाहिए.
- कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, पैक्ड मिठाइयों और अन्य एडेड शुगर वाले फूड्स को डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए.
- प्रोसेस्ड या पैकेटबंद फूड्स नहीं खाने चाहिए.
- ज्यादा नमक वाले फूड्स से परहेज करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण क्या है? डॉक्टर ने बताया ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
14 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
18 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
19 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines