डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण क्या है? डॉक्टर ने बताया ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

Diabetes Ke Lakshan: डायबिटीज में शरीर पर अलग-अलग तरह के लक्षण दिखने लगते हैं. ये लक्षण बताते हैं कि डायबिटीज की शुरुआत हो चुकी है. यहां जानिए डायबिटीज के लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

Diabetes Symptoms in hindi
1 / 7
Diabetes Symptoms in hindi

Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जो उम्रभर व्यक्ति के साथ रहती है. डायबिटीज कभी पूरी तरह ठीक नहीं होती है लेकिन व्यक्ति इसे मैनेज करना सीख लेता है. इसीलिए डायबिटीज की शुरुआत में ही लक्षण (Diabetes Ke Lakshan) पहचानकर इसे कंट्रोल करना और दिक्कतों को बढ़ने से रोकना जरूरी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने ऐसे ही एक पोडकास्ट में सीनियर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. बृजमोहन अरोड़ा ने बताया कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण 2 / 7

डॉक्टर बताते हैं कि डायबिटीज का एक बड़ा और शुरुआती लक्षण है कि मरीज को थकान ज्यादा होने लगती है. इस दौरान नींद भी ज्यादा आती है. खासकर अगर खाना खा लिया है तो व्यक्ति को नींद के झौंके आने लगते हैं.

विज्ञापन

खाने के बाद दर्द

खाने के बाद दर्द 3 / 7

डायबिटीज का एक लक्षण यह भी है कि खाना खाने के बाद लिवर के पास हल्का दर्द महसूस होने लगता है. पेट भरा-भरा सा लगता है और भारीपन महसूस होने लगता है. व्यक्ति को इस स्थिति में लगता है कि शायद उसने ज्यादा खाना खा लिया है. यह वह समय है जब आप इंसुलिन रेजिस्टेंस स्टेज में आ रहे हैं.

ये 3 दिक्कतें होने लगती हैं

ये 3 दिक्कतें होने लगती हैं 4 / 7

डायबिटीज की शुरुआत में 3 तरह के पोली होते हैं, पोलायूरिया यानी ज्यादा पेशाब आना, पॉलीफेजिया यानी ज्यादा भूख लगना और पोलीडिप्सिया यानी ज्यादा प्यास लगना.

विज्ञापन

आंखों पर भी हो सकती है दिक्कत

आंखों पर भी हो सकती है दिक्कत 5 / 7

डायबिटीज होने पर आमतौर पर आंखों की दिक्कतें भी हो सकती हैं. शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर धुंधला नजर आ सकता है.

चोट नहीं भरती

चोट नहीं भरती 6 / 7

डायबिटीज में अक्सर ही चोट भरने में दिक्कत होने लगती है. कोई कट या घाव जल्दी भरता नहीं है. इसकी वजह नर्व डैमेज या खराब ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब मिलें

डॉक्टर से कब मिलें 7 / 7

अगर आपको अपने शरीर पर ये दिक्कतें नजर आने लगी हैं तो अब आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए. जांच करवाने पर कंफर्म किया जा सकता है कि डायबिटीज हुई है. यह भी पढ़ें - मेनोपॉज में क्या खाएं? डाइटीशियन ने कहा Menopause में होने वाली दिक्कतों को कम करेगा यह एक सुपरफूड

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन