Arthritis Home Remedies: आजकल के समय में गठिया की बीमारी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के जोड़ों में सूजन दर्द और अकड़न का कारण बनती है। यह समस्या आमतौर पर बुजुर्गों में अधिक देखी जाती है लेकिन आजकल युवाओं में भी इसके मामले काफी बढ़ रहे हैं। गठिया की वजह से इंसान का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और उसकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है। हालांकि, इस बीमारी का इलाज हम घर में कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कर सकते हैं। हम आपको गठिया का इलाज करने के लिए डॉक्टर उपासना का बेहतरीन नुस्खा बता रहे हैं।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर उपासना वोहरा जो कि एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं बताती हैं कि गठिया का रोग ऐसा है, जो दर्दभरा और असहनीय होता है। उपासना दिल्ली के स्लम एरिया में लोगों के साथ घरेलू उपायों को शेयर करते हुए बताती हैं कि गठिया का इलाज करने में बथुए का पत्ता फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
बथुआ बड़ा लाभकारी
डॉक्टर उपासना कहती हैं कि सर्दियों में मिलने वाला बथुए का साग अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बड़ा गुणकारी है। अगर इस पूरे सीजन ये लोग रोजाना सिर्फ इन पत्तों का जूस पी लेंगे तो गठिया के मरीजों को काफी आराम मिलेगा। वे कहती हैं, जितना हो सके सभी मरीज इस समय बथुआ खाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलें। बथुआ का साग विटामिन-ए, सी, ई के साथ आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। बथुआ खाने से शरीर को मैंग्नीज, फॉलिक एसिड और सोडियम के साथ जिंक मिलता है। इस साग को खाने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। बथुआ खाने से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या भी दूर होती है।
गठिया के अन्य उपाय
- डॉक्टर बताती हैं कि इन लोगों को आलू का सेवन कम से कम करना है।
- गठिया के मरीज मटर खाने से परहेज करें।
- इन्हें बथुआ कभी भी दही के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
- सरसों का साग कभी भी अकेला नहीं खाना है, इसे किसी और साग के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
- इन लोगों को हल्दी, अदरक, निरगुंडी और गिलोय भी लेना फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
8 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
10 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
13 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines