गठिया के दर्द से छुटकारा दिलाएगा ये पत्ता! डॉक्टर ने बताया जबरदस्त नुस्खा

Arthritis Home Remedies: गठिया की बीमारी हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से संबंधित होता है। इस समस्या में इंसान का यूरिक एसिड शरीर में बढ़ने से जॉइंट पेन शुरू होता है। बुजुर्गों में उम्र के साथ ऐसा होता है या फिर किसी चोट की वजह से भी ऐसा होता है। गठिया का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से भी हो सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर की टिप।

Arthritis Home Remedies

Arthritis Home Remedies

Arthritis Home Remedies: आजकल के समय में गठिया की बीमारी की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के जोड़ों में सूजन दर्द और अकड़न का कारण बनती है। यह समस्या आमतौर पर बुजुर्गों में अधिक देखी जाती है लेकिन आजकल युवाओं में भी इसके मामले काफी बढ़ रहे हैं। गठिया की वजह से इंसान का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है और उसकी लाइफस्टाइल पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है। हालांकि, इस बीमारी का इलाज हम घर में कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कर सकते हैं। हम आपको गठिया का इलाज करने के लिए डॉक्टर उपासना का बेहतरीन नुस्खा बता रहे हैं।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर उपासना वोहरा जो कि एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं बताती हैं कि गठिया का रोग ऐसा है, जो दर्दभरा और असहनीय होता है। उपासना दिल्ली के स्लम एरिया में लोगों के साथ घरेलू उपायों को शेयर करते हुए बताती हैं कि गठिया का इलाज करने में बथुए का पत्ता फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बथुआ बड़ा लाभकारी

डॉक्टर उपासना कहती हैं कि सर्दियों में मिलने वाला बथुए का साग अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बड़ा गुणकारी है। अगर इस पूरे सीजन ये लोग रोजाना सिर्फ इन पत्तों का जूस पी लेंगे तो गठिया के मरीजों को काफी आराम मिलेगा। वे कहती हैं, जितना हो सके सभी मरीज इस समय बथुआ खाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलें। बथुआ का साग विटामिन-ए, सी, ई के साथ आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। बथुआ खाने से शरीर को मैंग्नीज, फॉलिक एसिड और सोडियम के साथ जिंक मिलता है। इस साग को खाने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। बथुआ खाने से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या भी दूर होती है।

गठिया के अन्य उपाय

  • डॉक्टर बताती हैं कि इन लोगों को आलू का सेवन कम से कम करना है।
  • गठिया के मरीज मटर खाने से परहेज करें।
  • इन्हें बथुआ कभी भी दही के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।
  • सरसों का साग कभी भी अकेला नहीं खाना है, इसे किसी और साग के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
  • इन लोगों को हल्दी, अदरक, निरगुंडी और गिलोय भी लेना फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ