अच्छी सेहत के लिए शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना काफी जरूरी है, ताकि सेहत बनी रहे और शरीर मजबूत रहे. इसी कारण हेल्थ एक्सपर्ट्स खाने में प्रोटीन का शामिल करने की सलाह देते हैं. प्रोटीन सेहत के लिए काफी जरूरी होती है, यही कारण है कि जिन लोगों में इसकी कमी होती है, वह अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जो इस कमी को पूरी करें और शरीर को मजबूती दें. लेकिन क्या आप जानते हैं अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हर दिन कितना प्रोटीन चाहिए होता है.
यह भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी क्यों बढ़ रही है? एम्स डॉक्टर से जानिए धूप के अलावा किन चीजों को आहार में शामिल करें
शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी
ICMR-NIN द्वारा Vikaspedia में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत से लेकर टिश्यू को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह शरीर में एंजाइम, हार्मोन और एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में भी योगदान देता है. इसके अलावा, प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है, जिससे वजन को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है.
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी
हर दिन पर्याप्त प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकती. किस व्यक्ति को कितनी प्रोटीन लेनी चाहिए यह उम्र, लिंग, शरीर के वजन, फिजिकली कितना एक्टिव है और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है. रिपोर्ट में बताया गया कि, औसतन, एक स्वस्थ एडल्ट को प्रतिदिन 0.8–1 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम शरीर के वजन की जरूरत होती है. उदाहरण के लिए, 60 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति जो हल्की फिजिकली एक्टिव करते रहते हैं, उन्हें लगभग 48-60 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन की जरूरत हो सकती है. वहीं, जो लोग नियमित रूप से ज्यादा एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या खेल-कूद करते हैं, उनकी जरूरत बढ़कर 1.8 ग्राम/किलोग्राम या उससे ज्यादा हो सकती है और कुछ खास हालातों में यह 3 ग्राम/किलोग्राम तक भी पहुंच सकती है.
एक वक्त के खाने में कितने प्रोटीन को होती है जरूरत
यह भी जरूरी है कि आप जानें कि एक वक्त के खाने में कितने प्रोटीन की जरूरत होती है. स्टडीज से पता चलता है कि एक बार के खाने में 20-30 ग्राम प्रोटीन लेना सबसे सही है. स्टडी बताती है कि जो व्यक्ति इससे ज्यादा लेता है, शरीर उस एक्सट्रा प्रोटीन को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगती है. इस बात का भी ध्यान रखें कि, प्रोटीन की सही मात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकती है. जो व्यक्ति बहुत बड़े या मस्कुलर शरीर वाला है, या भारी वर्कआउट करता है, उसमें कमजोर या वर्कआउट न करने वाले व्यक्ति की तुलना में जरूरत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर आप प्रोटीन लेना की सोच रहे हैं, बेहतर रहेगा कि आप पहले डॉक्टर से जांच कराएं, ताकि मालूम चलें कि आपकी सेहत के लिए कितना प्रोटीन की जरूरत है फिर उनकी सलाह के अनुसार ही प्रोटीन को डाइट में शामिल करें.
कहां से मिलेगा प्रोटीन?
- अंडा
- कम फैट वाला मांस और मछली
- डेयरी उत्पाद
- फलियां और दालें
- साबुत अनाज
- मेवे
यह भी पढ़ें: अच्छी डाइट, लाइफस्टाइल समेत इन 6 चीजों से मिल सकती है बीमारियों से मुक्त जिदंगी! आज ही
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
11 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
15 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: ICMR-NIN=Viakspedia
First published on:
Know More: Editorial Guidelines