विटामिन डी की कमी क्यों बढ़ रही है? एम्स डॉक्टर से जानिए धूप के अलावा किन चीजों को आहार में शामिल करें

एम्स के डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी ने बताया है कि आखिर क्यों इन दिनों विटामिन डी की कमी हो रही है. ज्यादातर लोग इस बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसे सिर्फ धूप के जरिए नहीं बल्कि इन फूड्स की मदद से भी पूरा किया जा सकता है. 

vitamin d deficiency reasons

शरीर को विटामिन डी कहां से मिलता है? Image Credit- Freepik

विटामिन डी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है. यह हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर में कैल्शियम के इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाता है. इसके बावजूद आजकल कई लोगों में विटामिन डी की कमी देखी जा रही है और यह बीमारी लंबे वक्त तक रहती है. इसका एक बड़ा कारण सही धूप का न मिलना भी हो सकता है, क्योंकि आजकल ज्यादातर लोग धूप लेना ही पसंद नहीं करते और अगर लेते हैं तो 5 से 10 मिनट बैठकर वापस अंदर चले जाते हैं. हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है क्योंकि एम्स की शोध में भी भारतीय लोगों में विटामिन डी की कमी को लेकर अध्ययन किया गया है  एम्स के डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कुछ बातें ऐसी बताई हैं जो विटामिन डी की कमी को पूरे करने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर को विटामिन डी कहां से मिलता है?

विटामिन डी का सबसे नेचुरल तरीका सूरज की रोशनी है. जब सूरज की पराबैंगनी किरणें स्किन पर पड़ती हैं तो शरीर खुद विटामिन डी बनाने का प्रोसेस शुरू हो जाता है. हालांकि, शरीर में बनने वाली विटामिन डी की मात्रा हर इंसान में एक जैसी नहीं होती. साल, स्किन का रंग, मौसम, कपड़ों से शरीर कितना ढका है और धूप में कितना समय बिताया जा रहा है. 

अंडे से कितना विटामिन डी मिलता है?

अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है. इसलिए इसे खाने में शामिल करना विटामिन डी पाने का एक तरीका हो सकता है, लेकिन अंडे में इसकी मात्रा इतनी अधिक नहीं होती कि सिर्फ अंडे खाकर हर इंसान की विटामिन डी की पूरी जरूरत पूरी हो जाए. इसलिए अंडे को विटामिन डी के एक अच्छा स्रोत माना जाता है.  

विज्ञापन

सैल्मन मछली भी है अच्छा स्रोत

सैल्मन जैसी मछलियों में विटामिन डी की मात्रा अंडे के मुकाबले ज्यादा होती है. इसलिए जो लोग मछली खाते हैं, उनके लिए यह खाना बेहतर हो सकता है. इससे कुछ ही दिनों में विटामिन डी पाने का बेहतर ऑप्शन हो सकता है. हालांकि, सैल्मन हर इंसान के रोजाना के खाने का हिस्सा नहीं होती. इसलिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

कॉड लिवर तेल में भी मिलता है विटामिन डी

कॉड लिवर तेल में विटामिन डी पाया जाता है, लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो बहुत ही कम मात्रा में करें और लिवर की हेल्थ को बरकरार रखें. 

विज्ञापन

फिर धूप क्यों जरूरी मानी जाती है?

खाने की तुलना में धूप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शरीर सूरज की पराबैंगनी किरणों की मदद से खुद विटामिन डी बना सकता है. इसलिए धूप लेना विटामिन डी पाने का एक आसान प्राकृतिक तरीका हो सकता है. एम्स की शोध में दिल्ली की शहरी और गांव की आबादी में विटामिन डी की कमी और धूप से जुड़ी चीजों पर अध्ययन किया गया. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- AIIMS 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ