अच्छी डाइट, लाइफस्टाइल समेत इन 6 चीजों से मिल सकती है बीमारियों से मुक्त जिदंगी! आज ही से अपनाएं ये आदतें

ICMR-NIN द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया कि अगर किसी व्यक्ति को फिट रहने है, तो उसे क्या करना चाहिए? आइए इस स्टोरी में जानते हैं आप कैसे बीमारियों से मुक्त जीवन गुजार सकते हैं.

Icmr Nin Dietary Guidelines Healthy Lifestyle

अच्छी सेहत के लिए कैसी होनी चाहिए लाइफस्टाइल? (Image: AI/Pexels)

अच्छी सेहत हर कोई चाहते है, लेकिन अच्छी सेहत कैसे मिलेगी इसके बारे में अक्सर लोग सही जानकारी नहीं रखते हैं, या फिर लोगों को मालूम ही नहीं है कि अच्छी और फिट जिंदगी के लिए क्या करना चाहिए. हम सोचते हैं कि जो कुछ खा रहे हैं, या फिर हल्का-फुलका चल लेते हैं. कभी-कभार भागदौड़ भी कर लेते हैं, तो हम ही सबसे फिट है और हमें अभी कुछ भी समस्या नहीं है, तो हमें आगे भी कुछ नहीं होगा. यही सबसे बड़ी भूल है, जिसके कारण न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में लोग तरह-तरह की बीमारियों से परेशान हैं.

विज्ञापन

इस बात को समझने के लिए सबसे बेहतरीन उदाहरण शुगर की बीमारी यानी डायबिटीज से लिया जा सकता है. कई लोग सोचते हैं, कुछ घंटों बैठकर काम करना, बाहर का खाना पीना, मीठा खाने या फिर हमारे परिवार में किसी को शुगर की समस्या नहीं हो, तो हमें ये समस्या नहीं होगी, लेकिन वक्त के साथ-साथ शरीर इन खराब लाइफस्टाइल से इतना कमजोर हो जाता है कि, यह बीमारी व्यक्ति को अपना मरीज बना ही देती है, जिसके बाद दिल की समस्या, किडनी आदि बढ़ती रहती है. ऐसे में जरूरी है कि अभी जान लिया जाए कि अच्छी और फिट जिंदगी के लिए क्या किया जाए? आइए इस स्टोरी में समझते हैं आसान शब्दों में.

विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए क्या करें?

ICMR-NIN द्वारा प्रकाशित के रिपोर्ट में बताया गया कि, अच्छी से सेहत पाने के लिए अपनी डेली-रूटीन में कुछ बदलाव करना जरूरी है, ताकि सेहत बनी रहे और बीमारियों का खतरा कम हो. इनमें;

विज्ञापन

संतुलित डाइट

संतुलित डाइट यानी सही खानपान की आदत एक जरूरी बदलाव है, जो हर किसी को अपनी जिंदगी में अपनाना चाहिए. हमारा खानपान और खाने की आदतें हमारी लाइफस्टाइल कैसे ही, हेल्दी है या खराब है, इसके पता करने में मदद करती है. संतुलित आहार में व्यक्ति की जरूरतों के हिसाब से सही मात्रा और क्वालिटी वाले पोषक तत्व शामिल होते हैं. ऐसा करने से शरीर का सही विकास होता है और उसके लिए प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट की अनुपात 1:1:4 होता है. शरीर की जरूरतों के आधार पर आहार हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है, जिसके लिए डायटीशियन या फमिली डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है.

एक्टिव लाइफस्टाइल

फिट रहने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल भी काफी जरूरी है. क्योंकि जब हमारा शरीर एक्टिव रहेगा, तो तनाव की स्थिति पैदा नहीं होगी और मोटापे आदि समस्या से बचाव हो सकेगा. इसके लिए आप छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलना और लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
 

विज्ञापन


ज्यादा फैट खाने से बचें

शरीर में ज्यादा कैलोरी जमा न हो और मोटापे का खतरा न बने, इसके लिए आपको चाहिए कि आप ऐसी चीजें खाने से बचें, जिनमें ज्यादा फैट हो. इसके अलावा ज्यादा खाने यानी ओवरईटिंग करने से बचें.

खाना छोड़ने की आदत कम करें

अक्सर लोगों की आदत होती है कि काम या किसी कारण से दिनभर में किसी भी एक टाइम का खाना छोड़ देते हैं. कई लोग ये सोचते हैं कि एक टाइम का खाना छोड़ने से उनका वजन कम होगा और वह फिट रहेंगे, लेकिन रिसर्च बताती है कि व्यक्ति जब दूसरे वक्त का खाना खाता है, तो उसमें अक्सर ओवरईटिंग कर लेते हैं, जिससे उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है और वह फिट शरीर के सपने से दूर रह जाते हैं.

विज्ञापन

योग और एक्सरसाइज भी जरूरी

फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग करना और एक्सरसाइज करते रहना भी जरूरी है. रिसर्च स्टडी बताती है कि तनाव वजन बढ़ाता है, ऐसे में योग और एक्सरसाइज करना मोटापे की स्थिति से बचा सकती हैं और फिट रहने में मदद कर सकती हैं.

शराब और धूम्रपान से बचें

अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं और हमेशा फिट रहना चाहते हैं, तो यह बात जान लें कि शराब, धूम्रपान या इससे जुड़ी चीजों का सेवन करने से एकदम पीछे हटना होगा. यह तमाम चीजें शरीर को अंदर से कमजोर करती है और एक फिट व्यक्ति तो बीमारियों में घेर सकती हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- ICMR-NIN

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ