Antibiotics के 5 साइड इफेक्ट, ठीक होने की जगह बढ़ न जाए बीमारी? अपनाएं ये टिप्स

Antibiotics Side Effects: हमारे शरीर को संक्रमण से दूर करने में एंटीबायोटिक्स की सहायता लगती है लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसके दुष्प्रभाव आपको बीमार भी बना सकते हैं।

Antibiotics Side Effects

फोटो क्रेडिट- Freepik

Antibiotics Side Effects: कोरोना के बाद से ही एंटीबायोटिक्स को अमृत समान माना जाने लगा है। हालांकि, यह संक्रमण के खिलाफ लड़ने में और आपकी सुरक्षा करने में काफी मदद करता है लेकिन इसके चलते इसे फायदेमंद मान लेना बिल्कुल सही नहीं है। वो कहते हैं न, किसी भी चीज की अति होना सही नहीं है। अगर आप ज्यादा इन दवाओं का इनटेक करते हैं तो यह आपके शरीर को एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट बना देता है। इस अवस्था में शरीर पर एंटीबायोटिक्स का असर कम होने लगता है और जब आप बीमार पड़ते हैं तो इनका असर नहीं होता है। चलिए जानते हैं एंटीबायोटिक्स का हमारी सेहत पर नेगेटिव प्रभाव कैसे पड़ता है।

सेहत के लिए हानिकारक एंटीबायोटिक!

दरअसल, हमारे शरीर में गुड और बैड, दोनों बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारी सुरक्षा करते हैं। खासतौर पर यदि हमारे शरीर में गुड बैक्टीरिया कम हो जाएंगे तो इससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया नष्ट करते हैं, इसे ज्यादा खाने से शरीर में से गुड बैक्टीरिया काउंट भी कम हो जाती है। कनाडा की सिमॉन फ्रेसर यूनिवर्सिटी की पोस्ड डायरेक्टर रह चुकी माइक्रोबियल जिनोमिस्ट एमी लैंगडन बताती हैं कि हमारी आंतों में अच्छे और फायदेमंद जीवाणू होते हैं, जो एंटीबायोटिक्स के सेवन से कम हो जाते हैं। हमारे शरीर को इन बैक्टीरिया की जरूरत होती है।

ज्यादा एंटीबायोटिक्स से होने वाले नुकसान

1. पाचन संबंधी रोग- ज्यादा एंटीबायोटिक खाने से हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है, जिससे दस्त, उल्टी और कब्ज की समस्याएं बढ़ जाती हैं।

2. एलर्जी- असीमित एंटीबायोटिक खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन, खासकर चेहरे और गले में तथा सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

3. एंटीबायोटिक रेजिस्टेंट बैक्टीरिया- अगर आप लंबे समय तक एंटीबायोटिक खाएंगे तो बैक्टीरिया शरीर रेजिस्टेंट हो जाता है, जिससे फिर जरूरत के समय दवाओं का असर नहीं होता है।

Antibiotics Side Effects

फोटो क्रेडिट- Freepik

4. फंगल इंफेक्शन- एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन करने से फंगल इंफेक्शन खासतौर पर जननांग और प्राइवेट पार्ट्स पर संक्रमण का जोखिम बढ़ जाता है।

5. लिवर-किडनी पर असर- एंटीबायोटिक्स का सेवन कुछ मामलों में किडनी और लिवर पर दबाव डाल सकता है, जिससे इनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

इससे बचाव के उपाय

आप नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए इन चीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं।

  • इडली, छाछ और यीस्ट वाले फूड प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।
  • अदरक खाने से एंटीबायोटिक्स का प्रभाव कम होता है।
  • लहसुन और केला जरूर खाएं।
  • शतावरी, ओट्स और दालों के सेवन से भी एंटीबायोटिक्स लेने के बाद के हानिकारक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
  • डॉक्टरी सलाह के बिना एंटीबायोटिक का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें- आंखों में इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, हो सकता है थायराइड

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ