सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या होता है? आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे

Anjeer Khane Ke Fayde: अंजीर का फल खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है और अंजीर सेहत को क्या फायदे देता है, जानिए यहां. आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि अंजीर सेहत के लिए किस तरह लाभकारी होता है.

Anjeer Khane Ke Fayde

भीगे अंजीर खाने के फायदे.

Figs Benefits: खानपान अगर अच्छा हो तो सेहत भी अच्छी रहती है. वहीं, खराब खानपान सेहत को भी खराब कर देता है. जब अच्छी डाइट की बात होती है तो अक्सर ही लोग सेब, केला या पालक-मूली से आगे बढ़ते ही नहीं हैं. जबकि ऐसे कई फल और ड्राइड फ्रूट्स हैं जिन्हें अगर रोजाना एक भी खा लिया जाए तो सेहत पर कमाल के फायदे मिलते हैं. ऐसा ही एक फायदेमंद फल और सुखाकर खाए जाने वाला फल है अंजीर. अंजीर (Anjeer) फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है. इसमें पौटेशियम, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) बता रहे हैं अंजीर खाने पर शरीर को क्या फायदे मिलते हैं, इसे खाने पर कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं और अंजीर को किस तरह खाया जा सकता है. यहां जानिए अंजीर खाने से सेहत पर क्या असर होता है.

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने बताए अंजीर खाने के फायदे

आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि आयुर्वेद में अंजीर को बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शक्तिवर्धक है और बेहद पोष्टिक होता है. जो लोग दुबले-पतले हैं या कमजोर हैं उनके लिए अंजीर लाभकारी साबित होता है.

विज्ञापन

शारीरिक दुर्बलता दूर करने के लिए कैसे खाएं अंजीर

विज्ञापन
  • 3-4 सूखे अंजीर को रात के समय पानी में भिगो दें. सुबह इस अंजीर को धीरे-धीरे चबाकर खाएं.
  • ताजा अंजीर भी खाया जा सकता है. ताजा अंजीर को बिना भिगोए सुबह के नाश्ते में अन्य फलों के साथ या फिर अंकुरित दाल या चने के साथ इसे खाया जा सकता है.
  • आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि शारीरिक, स्नायु व यौन दुर्बलता में अंजीर का प्रयोग लाभकारी होता है. रात के समय 3 से 4 अंजीर को दूध में उबालकर कुछ दिन इसका सेवन किया जा सकता है.

दिल की दिक्कतें भी होती हैं दूर

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि अंजीर खाने पर दिल के मरीजों को भी फायदा मिलता है. अंजीर से लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) के मरीजों की दिक्कत दूर होती है. दिल की सेहत दुरुस्त रखने के लिए आचार्य दूध के साथ सूखा अंजीर खाने की सलाह देते हैं.

विज्ञापन

पेट के लिए भी है लाभकारी

अंजीर को पेट की सेहत अच्छी रखने के लिए भी खाया जा सकता है. आमतौर पर अंजीर को गर्म कहा जाता है लेकिन आयुर्वेद में अंजीर की तासीर शीतल बताई जाती है. अगर अंजीर को बिना पानी में भिगोकर (Soaked Anjeer) खाया जाए तो यह शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है लेकिन अगर अंजीर को भिगोकर खाएं तो इसके इफेक्ट्स ठंडे होते हैं. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि 4 से 5 अंजीर को भिगोने पर अंजीर फूल जाता है.

विज्ञापन

लिवर और अनीमिया के रोगियों के लिए

अंजीर का सेवन लिवर के रोगियों के लिए भी अच्छा है. जिन लोगों को अनीमिया है या शरीर में हीमोग्लोबिन कम है उन्हें भी अंजीर का सेवन करने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

खांसी में पिएं अंजीर का काढ़ा

खांसी की दिक्कत दूर करने के लिए अंजीर का काढ़ा (Anjeer Kadha) बनाकर पिया जा सकता है. काढ़ा बनाने के लिए एक सूखा अंजीर, थोड़ी सी मुलेठी और 3 से 4 तुलसी के पत्ते लेकर पानी में डालकर एकसाथ पका लें. यह काढ़ा गले को आराम देता है और खांसी को दूर कर देता है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि बच्चे, बड़े या बूढ़ों को यह काढ़ा पिलाया जा सकता है.

विज्ञापन

श्वसन की दिक्कतें दूर होती हैं

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि श्वसन संबंधी दिक्कतों में आमतौर पर सूखे मेवे नहीं खाए जाते हैं. ऐसे में सांस की दिक्कतों से परेशान लोग अंजीर का सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

जोड़ों के दर्द में लाभकारी

अंजीर ही नहीं बल्कि इसके पत्तों का इस्तेमाल भी बेहद फायदेमंद होता है. अंजीर के पत्तों को पीसकर जोड़ों पर लगाने से जोड़ों का दर्द दूर हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ