दाद खाज खुजली को जड़ से खत्म कैसे करें? बाबा रामदेव ने बताए सबसे असरदार घरेलु उपाय

Daad Khaj Khujli Ke Upay: अगर आप भी दाद, खाज या खुजली से परेशान हैं तो बाबा रामदेव से जानिए किस तरह इन दिक्कतों को दूर किया जा सकता है और स्किन पर होने वाले इंफेक्शंस से बचकर रह सकते हैं.

BABA RAMDEV

पुराने से पुराने दाद की दवा क्या है?

Ringworm Home Remedies: दाद, खाज और खुजली त्वचा की ऊपरी परत पर होने वाली दिक्कतें हैं. ये फंगल इंफेक्शंस हैं जो स्किन पर रोगों की वजह बनते हैं. दाद होने पर स्किन की ऊपरी सतह पर खुजलाहट शुरू होती है जिसके बाद घाव बनना शुरू हो जाता है. पहले यह घाव सामान्य खुजली के निशान की तरह दिखता है और फिर बढ़ते-बढ़ते इतना फैल जाता है कि त्वचा हमेशा के लिए डैमेज हो सकती है. दाद, खाज और खुजली (Daad Khaj Khujli) ऐसी दिक्कतें हैं जो संक्रमित व्यक्ति की त्वचा के संपर्क में आने पर होती हैं. इसके अलावा संक्रमिक व्यक्ति के कपड़े इस्तेमाल करने पर भी दाद, खाज या खुजली की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव बता रहे हैं दाद, खाज और खुजली को किन घरेलु उपायों से दूर किया जा सकता है. योगगुरु के ये टिप्स आपके भी काम आ सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दाद खाज खुजली के घरेलू उपाय

बाबा रामदेव ने बताया, अगर आप दाद, खाज या खुजली (Itching) से परेशान हैं तो सबसे पहले नमक और मीठा कम कर दें या बंद कर दें. खुजली होने की स्थिति में खासतौर से इन दो चीजों से परहेज करना चाहिए.

खुजली दूर करने के लिए नीम और गिलोय (Giloy) का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये दोनों ही चीजें खुजली दूर करने में असर दिखाती हैं. नीम और गिलोय के साथ ही आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप गिलोय और एलोवेरा का जूस पी सकते हैं और 7-8 पत्ते नीम के खा सकते हैं. खुजली या फुंसी पर एलोवेरा लगाया जाए तो तुरंत तकलीफ कम हो जाती है. वहीं, एलोवेरा का सेवन किया जा सकता है. योगगुरु का कहना है कि जो लोग एलोवेरा को शरीर पर लगाते हैं और एलोवेरा को खाते हैं उनकी स्किन बिल्कुल ऐसी रहती है जैसे किसी बच्चे की त्वचा हो. बाबा रामदेव बताते हैं कि वे खुद भी चेहरे पर एलोवेरा लगाते हैं और एलोवेरा जूस पीते हैं. अगर खुजली की दिक्कत ज्यादा है तो बाबा रामदेव की सलाह है कि आप कायाकल्प तेल लगा सकते हैं.

विज्ञापन

दाद, खाज और खुजली क्यों होती है

  • दाद, खाज या खुजली फंगस के संपर्क में आने से हो सकती है.
  • किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर यह हो सकता है.
  • किसी जानवर को स्किन की समस्या हो और उसे स्पर्श किया जाए तो उससे भी यह दिक्कत हो सकती है.
  • संक्रमित व्यक्ति का ब्रश, तौलिया, बिस्तर या कंघी इस्तेमाल करने से भी ये दिक्कतें हो सकती हैं.

दाद, खाज और खुजली कम करने के लिए क्या खाएं

विज्ञापन

खानपान की कुछ चीजें डाइट में शामिल की जा सकती हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती हैं और दाद, खाज और खुजली को कम करने में असरदार होती हैं. फंगल इंफेक्शन को कम करने के लिए लौंग का सेवन किया जा सकता है.

सूरजमुखी का तेल, जैतून का तेल, अखरोट और पालक समेत मसूर की दाल को खानपान का हिस्सा बना सकते हैं.
विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन किया जा सकता है.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • इस बात का खास ध्यान रखें कि शरीर पर बार-बार पसीना ना आए और पसीना चिपका ना रहे. पसीना ज्यादा आता है तो एंटी-फंगल क्रीम लगाई जा सकती है.
  • साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है. इससे संक्रमण नहीं फैलता है.
  • खानपान पर कंट्रोल करना जरूरी है. सोडा, चॉक्लेट, गुड़, मसालेदार भोजन, तला हुआ खाना, धुम्रपान और नशीली चीजों के सेवन से खासतौर से परहेज करें.

यह भी पढ़ें – डैंड्रफ को जड़ से कैसे खत्म करें? Acharya Balkrishna से जानिए रूसी का इलाज क्या है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ