डैंड्रफ को जड़ से कैसे खत्म करें? Acharya Balkrishna से जानिए रूसी का इलाज क्या है

Dandruff Home Remedies: अगर आप भी रूसी से आयदिन परेशान रहते हैं और सिर पर बालों से ज्यादा सफेद पपड़ी नजर आती है तो यहां जानिए आचार्य बालकृष्ण रूसी हटाने का क्या नुस्खा बता रहे हैं. आचार्य बालकृष्ण के बताए नुस्खे से रूसी से कुछ ही दिनों में पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है.

Acharya Balkrishna Dandruff

Roosi Ke Upay: रूसी से कैसे मिलेगा छुटकारा जानिए आचार्य बालकृष्ण से.

How To Remove Dandruff Quickly: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही लोगों को रूसी की समस्या हो जाती है. लड़के हों या लड़कियां किसी के भी सिर पर रूसी हो सकती है. रूसी होने पर सिर पर सफेद फ्लेक्स नजर आने लगते हैं. कई बार बालों पर हाथ फेरने भर से ही रूसी (Rusi) झड़कर गिरने लगती है. वहीं, रूसी के कारण सिर पर खुजली होती है, बाल ऑयली नजर आने लगते हैं और सिर धोने के बाद भी स्कैल्प पर गंदगी नजर आती है सो अलग. ऐसे में रूसी से छुटकारा पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) के बताए नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि दही को किस तरह सिर पर लगाने से रूसी दूर हो सकती है. साथ ही, आचार्य के बताए कुछ और टिप्स भी आपको रूसी से छुटकारा दिला सकते हैं.

विज्ञापन

रूसी हटाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने बताए उपाय

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी तरीके आजमाने पर भी रूसी से छुटकारा नहीं मिला है तो आप बाजार में मिलने वाले सुहागा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुहागा को सुहागा की खीर भी कहा जाता है. इसे तवे पर डालकर हल्का पकाने पर यह फूलने लगता है. 5 से 10 ग्राम सुहागा को तवे पर फुलाने के बाद में आधा नींबू निचोंड़ें और एक कप दही (Dahi) मिला लें. दही, नींबू और सुहागा को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों की जड़ में लगा लें. इस पेस्ट को नहाने से 2-3 घंटे पहले सिर पर लगाना है और फिर नहाते हुए सिर को धोकर साफ कर लेना है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि कुछ दिन इस नुस्खे को आजमाने पर रूसी से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन

एलोवेरा और आंवले का जूस भी है असरदार

विज्ञापन

अंदरूनी रूप से डैंड्रफ की दिक्कत खत्म करने के लिए आंवला और एलोवेरा का जूस पिया जा सकता है. इन जूस को पीने पर ना सिर्फ पेट साफ रहता है बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाता है.

आंवले का यह नुस्खा भी दिखाएगा असर

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण का बताया आंवले (Amla) का एक ऐसा नुस्खा भी है जिससे ना सिर्फ रूसी दूर होती है बल्कि जूं का भी खात्मा हो जाता है. इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको 2 चम्मच आंवला का पाउडर और 5 से 6 तेजपत्ता लेना है. इन दोनों ही चीजों को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. इस पानी को तबतक उबालें जबतक यह आधा ना हो जाए. पानी आधा हो जाने के बाद आंच बंद कर दें.

इस तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं. इस मिश्रण को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे रूसी और जूं से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

किन कारणों से होता है डैंड्रफ

  • डैंड्रफ कई कारणों से हो सकता है. यह यीस्ट जैसा फंगस होता है जिसे मालासेजिया कहते हैं. इस फंगस के कारण सिर पर रूसी हो सकती है.
  • अगर सिर की त्वचा यानी स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो रूसी (Roosi) हो सकती है. इससे स्किन ग्रीसी, फ्लेकी और पीली नजर आ सकती है.
  • स्कैल्प के रूखे होने पर भी रूसी होती है. खासतौर से मौसम अगर ठंड का हो और हवा शुष्क हो जाए तो रूसी हो सकती है.
  • हेयर प्रोडक्ट्स भी रूसी की वजह बन सकते हैं. किसी हेयर प्रोडक्ट से एलर्जी होने पर रूसी हो सकती है.
  • डैंड्रफ की एक वजह सिर की नियमित तौर पर सफाई ना करना भी होता है. अगर बहुत ज्यादा-ज्यादा दिनों तक सिर ना धोया जाए तो रूसी हो सकती है.
  • डैंड्रफ को ट्रिगर करने में तनाव का बड़ा हाथ है. तनाव के कारण डैंड्रफ बढ़ सकता है.
  • शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव स्कैल्प पर ऑयल के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं जिससे रूसी, सोराइसिस और एग्जेमा की दिक्कत हो सकती है और डैंड्रफ और ज्यादा गंभीर हो सकता है.

किस की कमी से डैंड्रफ होता है

विज्ञापन

शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी डैंड्रफ की वजह बन सकती है. विटामिन बी की कमी से डैंड्रफ हो सकता है. वहीं, खनिजों में जिंक की कमी डैंड्रफ का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ