---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Anemia से परेशान लोगों के लिए वरदान हैं ये 5 सुपरफूड्स! आज से ही डाइट में करें शामिल

Diet For Anemia: एनीमिया की बीमारी में इंसान के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल गिर जाता है जिससे मरीज कमजोर और थका हुआ रहता है। कई बार ये लोग अपने रोजमर्रा के काम भी करने में कठिनाई महसूस करते हैं। ये 5 सुपरफूड्स खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Diet For Anemia: एनीमिया की बीमारी के मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। यह बीमारी वैश्विक स्तर पर हेल्थ कंसर्न का रूप लेने लगी है। इस बीमारी में मरीज के शरीर से हीमोग्लोबिन का स्तर गिरने लगता है, जिससे आयरन और खून की कमी होने लगती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को कई परेशानियां, जैसे बाल झड़ना, चलने-फिरने से लेकर सांस लेने में भी दिक्कतें होती हैं।

क्या होता है कम हीमोग्लोबिन से

कम हीमोग्लोबिन से इंसान के शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स भी कम बनते हैं। इसकी कमी से मरीज के शरीर में विटामिन बी-12 की भी कमी हो जाती है। गंभीर मामलों में तो पीड़ित सीढ़ियां तक चढ़ नहीं पाता है। इसके अलावा, बाल झड़ना, वेट लॉस, शरीर का पीला पड़ना और सांस लेने में तकलीफ महसूस करना शामिल है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-  9-1 Rule बदल देगा आपकी लाइफ, Fit रहने के लिए पड़ोसी भी लेंगे Tips

इन 5 फूड्स के सेवन से बढ़ जाएगा शरीर में हीमोग्लोबिन

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर से लेकर विटामिन बी-12, विटामिन बी-1, बी-6, बी-2 और विटामिन-सी की पूर्ति होती है। रोजाना चुकंदर खाने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स का लेवल बढ़ता है। आप चाहें तो चुकंदर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पालक

पालक एनीमिया पीड़ितों के लिए फायदेमंद होती है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनके शरीर में फॉलिक एसिड की कमी रहती है। पालक खाने से विटामिन बी-12 की कमी पूरी होती है। पालक खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसलिए एनीमिया पीड़ितों को पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

सहजन के पत्ते (Moringa Leaves)

सहजन के पत्तों को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है। इसमें पोटेशियम, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स कूट-कूटकर भरे हुए हैं। मोरिंगा के पत्ते एनीमिया ही नहीं, कई अन्य बीमारियों का भी इलाज करने में सफल हैं। सहजन के पत्ते खाने के लिए आप ताजे पत्तों का सूप बनाकर पी सकते हैं या फिर इन पत्तों को सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को आप रोज सुबह एक गिलास पानी के साथ ले सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

काले तिल

ये छोटे-छोटे तिल कैल्शियम, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इसे एनीमिया के लिए जादुई फूड माना जाता है। काले तिल खाने से शरीर में तेजी से आयरन की पूर्ति होती है। इसे खाने के लिए आप 1 चमच काले तिल को 1 गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें और सुबह पी लें।

खजूर

खजूर आयरन, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन का अच्छा स्रोत है। इन सभी न्यूट्रिएंट्स से शरीर को बहुत लाभ मिलता है। खजूर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। रोज खजूर और दूध पीने से खून की कमी दूर होती है।

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा, रोज खाली पेट रातभर तांबे के गिलास में रखा पानी पी सकते हैं। ध्यान रहे, तांबे वाला पानी दिन में सिर्फ एक बार सुबह पीना चाहिए। पूरे दिन इस पानी को पीने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- क्‍या कम बोलने वालों को मच्‍छर ज्‍यादा काटते हैं? वो लोग जो हैं मच्‍छरों के प्‍यारे 

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Aug 27, 2024 02:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola