Analogue Paneer Side Effects: महाराष्ट्र सरकार ने लोगों की हेल्थ का ध्यान रखते हुए राज्य में एनालॉग पनीर को बनाने, बिक्री करने और इस्तेमाल करने पर पूरी तरह बैन लगा दिया है. इस फैसले के साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के बाद ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है. खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे ने 30 जुलाई को यह आदेश जारी किया. इस नियम के मुताबिक, राज्य में एनालॉग या नॉन-डेयरी पनीर के निर्माण, प्रोसेसिंग, पैकिंग, स्टोरेज, थोक और बिक्री के लिए पेश करने पर तुरंत रोक लगा दी गई है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसको लेकर क्या कहा और यह सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- वियाग्रा खाने से क्या सच में कम हो सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
क्या होता है एनालॉग पनीर?
एनालॉग पनीर एक ऐसा नकली पनीर है जो दिखने और स्वाद में असली दूध के पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे दूध के बजाय वनस्पति तेल जैसे पाम ऑयल, स्टार्च और रसायनों से बनाया जाता है. इसलिए यह हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचाने का काम करता है और धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देता है.
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने क्या कहा?
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोई इंसान बैन करने के बाद एनालॉग पनीर को असली डेयरी पनीर बताकर बेचता है तो इसे पूरी तरह से ग्राहकों को गुमराह करने और Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत गैर कानूनी माना जाएगा. ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
1 लाख रुपये का जुर्माना तय
इस कानून के मुताबिक, अगर कोई अपराधी बैन एनालॉग पनीर बेचता है तो उसे 6 महीने तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं, अगर किसी को इसे खाने से किसी भी तरह की परेशानी हुई या जान गवानी पड़ी तो उसे आजीवन कारावास और कम से कम 10 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.
सालों से उठाया जा रहा था मुद्दा
बता दें, पिछले कुछ सालों से महाराष्ट्र विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया था, जहां विधायकों ने एनालॉग पनीर पर पूरी तरह से बैन करने की मांग की थी. सरकार के इस फैसले को ग्राहकों की हेल्थ में बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे लोग एनालॉग पनीर बेचने से पूरी तरह से रुक जाएंगे.
क्या एनालॉग पनीर सेहत के लिए खतरनाक है?
एनालॉग पनीर जिसे नकली या सिंथेटिक पनीर भी कहा जाता है. अगर लंबे वक्त इसका सेवन किया जाए तो यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह असली दूध की जगह पाम ऑयल और स्टार्च से तैयार किया जाता है. अगर पनीर का लगातार सेवन किया जाए तो आपको हार्ट की बीमारी, पाचन की दिक्कत और मोटापा जैसी बीमारी हो सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Heart Attack Risk: हार्ट अटैक का खतरा समय रहते बता सकता है ये ब्लड टेस्ट, जानिए क्या इसमें ऐसा खास?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 mins agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
19 mins agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 hr agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
3 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
19 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
22 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines