कहीं आपका दिमाग तो नहीं खा रहा अमीबा? एक्सपर्ट से जानें शुरुआती 5 लक्षण

What is Amoeba: अगर आपके दिमाग में दर्द है या बुखार आ रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें, क्योंकि गंदे गर्म पानी से अमीबा कीड़ा हमारे शरीर के अंदर जा रहा है और हमें बीमार कर रहा है. 

Amoeba symptoms for baby

अमीबा होने के लक्षण- Image Credtit- News24

विज्ञापन

Amoeba Symptoms and Causes: आजकल कब क्या हो जाए नहीं पता, ऐसे में जरूरी है कि अपनी हेल्थ पास ध्यान दिया जाए. अगर आपके थोड़ा भी सिर में दर्द हो तो उसे नजरअंदाज ना करें. ऐसा इसलिए क्योंकि दिमाग खाने वाला अमीबा तेजी से बढ़ रहा है. यह एक बहुत खतरनाक परजीवी है, जो गर्म और गंदे पानी में पाया जाता है. यह नाक के जरिए दिमाग तक पहुंच जाता है. इसके बाद लोगों को प्राइमरी अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस नाम की जानलेवा बीमारी हो जाती है. हालांकि यह संक्रमण बहुत दुर्लभ है, लेकिन एक बार हो जाए तो बहुत तेजी से बढ़ता है. इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान बेहद जरूरी है. आइए एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव से जानते हैं इसके लक्षण क्या हैं और इसकी पहचान कैसे की जाती है. 

अमीबा होने के शुरुआती 5 लक्षण | Amoeba Symptoms and Causes

अचानक सिरदर्द- यह अमीबा का पहला और सबसे आम लक्षण है. इसमें अचानक तेज सिरदर्द होता है. यह दर्द नॉर्मल नहीं होता और हमें दवाइयों से भी राहत नहीं मिलती. 
तेज बुखार- अमीबा शरीर में जाते ही इन्फेक्शन बढ़ने लगता है, जिसके कारण बुखार जल्दी बढ़ता है. 100 से ज्यादा तापमान रहता है. कई बार लोग इसे वायरल समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन हमें चेकअप करवाना चाहिए. 
उल्टी और जी अजीब होना- दिमाग में सूजन की वजह से व्यक्ति को मतली, भूख कम लगना और लगातार उल्टी की शिकायत हो सकती है. इसमें फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन इस बीमारी में ये गंभीर हो जाते हैं. 
नाक में दर्द- अमीबा नाक के जरिए ही शरीर के अंदर जाता है. इसलिए शुरुआती दिनों में नाक में जलन, साइनस में दर्द या भारीपन महसूस होता है. अगर आपको यह लक्षण दिख रहे हैं तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. 
उलझन या चक्कर आना- जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता है, दिमाग पर असर दिखने लगता है. व्यक्ति को अचानक चक्कर आना शुरू हो जाते हैं. इसलिए आपको ऐसा लग रहा है तो यह स्थिति काफी गंभीर हो सकती है.

विज्ञापन

अमीबा कैसे होता है?

यह गर्म पानी में पाया जाता है. यह तालाब, नदी, झील या गंदे स्विमिंग पूल में आसानी से मिलेंगे. इस पानी में अगर आपकी नाक अंदर जाती है तो यह बीमारी फैल सकती है.

अमीबा से बचाव कैसे करें?

  • गर्म पानी इस्तेमाल करते वक्त पानी का ध्यान से इस्तेमाल करें. 
  • तैरते वक्त नाक में पानी न जाने दें. अगर गया है तो तुरंत साफ करें. 
  • गंदे पानी में जाने से बचें और ध्यान रखें कि स्विमिंग पूल का क्लोरीन लेवल ठीक हो. 

इसे भी पढ़ें- फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण क्या है? मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया Lung Cancer के शुरुआती संकेत कैसे पहचानें

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ