Soaked Raisins Benefits: हेल्दी रहने के लिए हेल्दी खाना खाना बहुत जरूरी होता है। हमारी डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर फूड्स होंगे, तो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी और मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है। नट्स हेल्दी फैट्स और न्यूट्रिशन का सोर्स होते हैं, बादाम, काजू और पिस्ता के बेनिफिट्स के बारे में तो जानते ही होंगे आप, पर क्या कभी किशमिश के लाभकारी गुणों के बारे में पढ़ा है? अगर किशमिश को दूध में भिगोकर खा लिया जाए, तो हमारे शरीर को अनेकों लाभ मिलेंगे। आइए जानते हैं दूध में भिगोई किशमिश खाने के फायदों के बारे में।
किशमिश और दूध भिगोकर खाने के फायदे
1. पाचन तंत्र को सुधारें
किशमिश में फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है। अगर किशमिश को दूध में भिगोकर खाया जाए, तो इससे कब्ज और गैस की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसे साथ मिलाकर पीने से पेट को ठंडक मिलती है और डाइजेशन इंप्रूव होता है। इस बारे में हम आपको यूट्यूब पेज द हेल्थ लाइफ के वीडियो द्वारा शेयर के जरिए बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
2. हार्ट हेल्थ
किशमिश और दूध को साथ मिलाकर खाने से हमें ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं, जो हृदय रोगों से राहत दिलाने का काम करते हैं। किशमिश का दूध पीने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। हार्ट डिजीज से पीड़ित लोगों को किशमिश का सेवन रोजाना करना चाहिए।
3. हड्डियों को मजबूती दें
दूध में कैल्शियम होता है और किशमिश में आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। किशमिश में मौजूद आयरन शरीर में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और गठिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें
दूध और किशमिश दोनों में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। किशमिश और दूध को साथ मिलाकर पीने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। इससे हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या से भी बचाव होता है।
photo credit-meta ai
5. स्किन हेल्थ सुधारें
किशमिश में नेचुरल ऑयल्स होते हैं, जो हमारी स्किन को पोषण देने का काम करते हैं। दूध और किशमिश साथ में खाने से ड्राइनेस, पिंपल्स और फाइन लाइंस की समस्या नहीं होती है। जिन लोगों की स्किन पर काले दाग बनते हैं, उन्हें भी दूध के साथ किशमिश खानी चाहिए।
कैसे करें सेवन?
इसके लिए आपको 1 गिलास दूध में 8-10 किशमिश डालकर भिगोनी होंगी। आपको इन्हें रात को भिगोकर रखनी है और सुबह दूध को हल्का गुनगुना करके पीना है।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines