---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

थोड़ी सी जो पी ली है! क्या कभी-कभार शराब पीना सेहत के लिए है हानिकारक? स्टडी में सामने आए ये फैक्ट्स

Alcohol Facts: शराब हमारी सेहत के लिए हानिकारक होती है। मगर कुछ लोगों का मानना है कि शराब अगर कभी-कभी पी जाए, तो उसका कोई नुकसान नहीं होगा। क्या ऐसा सोचना सही है? आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी।

---विज्ञापन---

Alcohol Facts: शराब का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। हालांकि, यह बात हर कोई जानता है मगर फिर भी लोग इसका सेवन करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो रोजाना ही इस शराब पीते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो किसी खास मौके पर ही शराब पीते हैं। आजकल शराब पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए काफी कॉमन हो गई है लेकिन इसका हेल्थ पर नुकसान गंभीर तरीके से होता है। अमेरिका में हुई एक रिसर्च कहती है कि आमतौर पर पुरुष प्रतिदिन 2 ड्रिंक और महिलाएं प्रतिदिन 1 ड्रिंक पीती हैं। इस रिसर्च में यह बात भी कही गई थी कि शराब का सेवन कम होने से स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने से होने वाली मौतें कम होती हैं। क्या ऐसा मानना सच है? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

क्या कहती है स्टडी?

रिपोर्ट की मानें तो शराब का सेवन नियमित होने से स्तन कैंसर का रिस्क भी हो सकता है। वहीं, कम शराब पीने से अन्य बीमारियों के जोखिम के कम होने की भी बात कही गई है। अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा की गई इस रिसर्च पर WHO क्या कहता है? चलिए जानते हैं।

WHO क्या कहता है?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, शराब पीना हमारी सेहत के लिए सही नहीं है फिर वो किसी भी मात्रा में पी जाए। शराब का कोई भी स्तर हमारे शरीर के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। साथ ही, WHO यह भी कहता है कि शराब को सेहत के पैमाने पर रखना सही नहीं होगा क्योंकि यह सुरक्षित ड्रिंक नहीं है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन भी इस तथ्य के समर्थन नहीं करता है। सीडीसी के डॉक्टरों का कहना है कि शराब कम पिएंगे, तो कम नुकसान पहुंचाएगी लेकिन नुकसान होना तय है। वहीं, अधिक पीने वालों के लिए तो शराब हानिकारक होती ही है।

---विज्ञापन---

alcohol

शराब पीने के नुकसान

रोजाना शराब पीने से शरीर के कई अंग जैसे कि लिवर, किडनी और ब्रेन को नुकसान पहुंचता है। शराब पीने से गले, मुंह और लिवर कैंसर का रिस्क बढ़ता है। कम शराब पीने वालों को भी इन बीमारियों का जोखिम होता है। इन लोगों को हृदय रोग का जोखिम ज्यादा रहता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 26, 2025 07:25 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola