What Is SIBO: एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. कभी अलाया अपने स्किन केयर रूटीन का जिक्र करती हैं तो कभी चैलेंजिंग एक्सरसाइज करते हुए वीडिया शेयर किया करती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में अलाया ने आंतों की दिक्कत सीबो का जिक्र किया है, सीबो यानी स्मॉल इंटेस्टिनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ. अलाया ने बताया कि उन्हें 3 महीनों तक पता ही नहीं था कि यह मिस्ट्री रोग क्या है. अलाया का पेट जोकि हमेशा फ्लैट रहता था इस दिक्कत के कारण बाहर निकला हुआ और फूला हुआ नजर आने लगा था. अलाया ने वीडियो में बताया कि उन्हें सीबो होने पर कैसा महसूस होता था.
यह भी पढ़ें- क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं
3 महीनों तक अलाया नहीं पहचान सकीं SIBO
अलाया ने बताया, “3 महीनों तक मुझे एक मिस्ट्री बीमारी हुई थी जिसका हमें पता ही नहीं चल पा रहा था. बाद में पता चला कि यह SIBO का गंभीर मामला था.”
सीबो के लक्षण कैसे दिखते हैं
सीबो के बारे में बताते हुए अलाया ने जिक्र किया कि “सीबो होने पर हर समय पेट फूला हुआ रहता है, शरीर में थकान रहती है, इंफ्लेमेशन हो जाती है, न्यूट्रिएंट्स मालएब्जॉर्प्शन होने लगता है, मसल रिकवरी धीमी हो जाती है, स्ट्रेंथ कम हो जाती है और ब्रेन फॉग होने लगता है.” अलाया ने कहा कि यह सबसे बुरी चीज है जो किसी के साथ हो सकती है. अलाया ने बताया कि उन्हें सीबो के कारण 50 दिनों से ज्यादा एंटीबायोटिक्स पर रहना पड़ा.
क्या है सीबो
सीबो इंटेस्टिनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ है जिसमें छोटी आंत (Small Intestine) में एब्नॉर्मल बैक्टीरियल ग्रोथ होने लगती है. यह वो बैक्टीरिया होता है जो आमतौर पर आंतों के इस हिस्से में नहीं होता है. इस कंडीशन को कई बार ब्लाइंड लूप सिंड्रोम भी कहते हैं. सीबो आमतौर पर तब होता है जब सर्जरी या किसी बीमारी के कारण डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में फूड और वेस्ट प्रोडक्ट्स का रास्ता धीमा हो जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. बैक्टीरिया बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर कई बार डायरिया हो जाता है और व्यक्ति का वेट लॉस भी हो सकता है.
स्मॉल इंटेस्टिनल बैक्टीरियल ओवरग्रोथ की चपेट में आने पर व्यक्ति की भूख में कमी आ सकती है, पेट में दर्द महसूस होता है, जी मितलाने लगता है, पेट फूल जाता है, ऐसा महसूस होता है कि थोड़ा सा खाकर ही पेट भर गया है, दस्त लग जाते हैं, बिना किसी वजह वजन कम होने लगता है और व्यक्ति कुपोषण का शिकार हो सकता है. अगर शरीर पर ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो व्यक्ति को डॉक्टर से जांच कराने में देर नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – Shilpa Shetty 51 की उम्र में भी फ्लेक्सिबिलिटी के लिए करती हैं यह योग, आप भी जानिए शिल्पा की फिटनेस का राज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 hr agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
2 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
3 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
22 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines