हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

प्रदूषित हवा का दिमाग पर क्या असर पड़ता है? याददाश्त और सोचने की क्षमता से जुड़ी जानें ये हैरान करने वाली सच्चाई

Air Pollution on Brain Health: देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, जिसके कारण परिवार वालों की सुरक्षा का ख्याल रखना जरूरी हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं ये वायु प्रदूषण का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं बल्कि दिमाग की सेहत पर भी असर डालता है? आइए जानते हैं NIH की रिसर्च ने क्या पाया.

विज्ञापन
हवा में घुला प्रदूषण याददाश्त के लिए बन सकता है खतरा. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:

  • NIH के अनुसार, वायु प्रदूषण का डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से गहरा संबंध है.
  • प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से याददाश्त, सोचने और प्रतिक्रिया करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है.
  • वायु प्रदूषण डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ा सकता है, जिससे व्यक्ति के महसूस करने और सोचने के तरीके पर असर पड़ता है.
  • WHO के अनुसार, घर में HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर का उपयोग करना और बाहर निकलने से पहले AQI की जांच करना प्रदूषण से बचाव के कुछ प्रभावी तरीके हैं.

प्रदूषण का नाम आते ही सबसे पहले सांस लेने में परेशानी, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का ख्याल आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रदूषित हवा का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह आपके दिमाग की सेहत को भी प्रभावित कर सकती है? हमारा दिमाग शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो याददाश्त, सोचने-समझने, फैसले लेने और भावनाओं व प्रतिक्रियाओं को कंट्रोल करने जैसे जरूरी काम करता है. ऐसे में दिमाग का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. NIH के अनुसार, हवा में मौजूद प्रदूषित कणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कई तरह की न्यूरोलॉजिकल और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा जुड़ा पाया गया है. NIH के अनुसार, वायु प्रदूषण और डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी बीमारियों के बीच मजबूत संबंध सामने आया है. आइए जानते हैं कि प्रदूषित हवा दिमाग को किस तरह प्रभावित कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Pollution में बच्चों और बुजुर्गों को कैसे रखें सुरक्षित? बाहर निकलने से लेकर घर के अंदर तक अपनाएं ये तरीके

विज्ञापन

याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता हो सकती है प्रभावित

प्रदूषित हवा का संबंध दिमाग की कार्यक्षमता से भी जुड़ा हुआ है. NIH द्वारा शोध में पाया गया है कि वायु प्रदूषण, खासकर हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों का संपर्क डिमेंशिया (Dementia) जैसी न्यूरोलॉजिकल स्थितियों से जुड़ा हो सकता है. डिमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं, बल्कि ऐसी कई स्थितियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जिनमें व्यक्ति की याद रखने, सोचने और प्रतिक्रिया करने की क्षमता धीरे-धीरे प्रभावित होने लगती है. इसका असर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है. बता दें कि शुरुआत में इसके लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन समय के साथ व्यक्ति को सामान्य काम करने के लिए भी दूसरों की मदद की जरूरत पड़ सकती है.

डिमेंशिया का खतरा

डिमेंशिया Dementia दिमाग से जुड़ी ऐसी स्थिति है, जिसमें याददाश्त, सोचने और सही फैसले लेने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है. NIH के अनुसार, वायु प्रदूषण और डिमेंशिया के बीच मजबूत संबंध पाया गया है. डिमेंशिया के कई प्रकार होते हैं और अल्जाइमर रोग इसका सबसे आम प्रकार है. इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को कई बार जानी-पहचानी जगहों पर भी रास्ता याद रखने में परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, वह एक ही सवाल बार-बार पूछ सकता है या रोजमर्रा के सामान्य काम करने में पहले से ज्यादा समय लगा सकता है.
पैसे का हिसाब रखने, बिल भरने, पढ़ने-लिखने और बातचीत करने में भी परेशानी हो सकती है. कुछ लोगों के व्यवहार और सामाजिक गतिविधियों में भी बदलाव देखने को मिलते हैं. हालांकि, डिमेंशिया के लक्षण हर व्यक्ति में एक जैसे नहीं होते, प्रदूषण के संपर्क और डिमेंशिया के बीच संबंध को समझना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण के संपर्क में आने वाला हर व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो जाएगा.

विज्ञापन

अल्जाइमर रोग का भी रहता है खतरा

NIH के अनुसार, अल्जाइमर एक ऐसी दिमागी बीमारी है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को नुकसान पहुंचाती है. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को आगे चलकर रोजमर्रा के आम काम करने में भी परेशानी हो सकती है. यह बुजुर्गों में डिमेंशिया का सबसे आम कारण है. अल्जाइमर में दिमाग के अंदर कुछ खास तरह के बदलाव होते हैं, इसमें एमिलॉयड बीटा नाम के प्रोटीन के असामान्य समूह बनने लगते हैं, जिन्हें एमिलॉयड प्लाक कहा जाता है. इसके अलावा, टाउ नाम के प्रोटीन के रेशे उलझकर गांठ जैसी संरचनाएं बना सकते हैं, इन्हें टाउ टेंगल्स कहा जाता है. ये बदलाव दिमाग की कोशिकाओं के कामकाज को प्रभावित करते हैं.

डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर

वायु प्रदूषण का संबंध सिर्फ याददाश्त और दिमाग की कार्यक्षमता से ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है. NIH के अनुसार, प्रदूषित हवा और डिप्रेशन के बीच भी संबंध सामने आया है. डिप्रेशन एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जो व्यक्ति के महसूस करने, सोचने और रोजमर्रा के काम करने के तरीके को प्रभावित करती है. इससे पीड़ित व्यक्ति लंबे समय तक

विज्ञापन
  • उदास
  • निराश या चिड़चिड़ा महसूस कर सकता है.
  • इसके अलावा इसके लक्षणों में;
  • थकान
  • कमजोरी
  • नींद की परेशानी
  • भूख में बदलाव जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.

कुछ लोगों को ध्यान लगाने, चीजें याद रखने और फैसले लेने में परेशानी होती है. कई बार बिना किसी स्पष्ट शारीरिक कारण के सिरदर्द, शरीर में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.

अभी उठाए सही कदम

WHO के अनुसार, कुछ सही कदम उठाकर परिवार के लोगों को प्रदूषण की मार से काफी हद तक बचाया जा सकता है.

विज्ञापन

एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें: घर में HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर लगाया जा सकता है. कमरे के आकार के अनुसार सही क्षमता वाला प्यूरीफायर चुनें और उसके फिल्टर समय पर बदलें.

खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें: जब बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, तब बाहरी हवा का घर में आना कम करने के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें. उनके आसपास मौजूद खाली जगहों को सील करें.

विज्ञापन

गीले कपड़े से पोछा लगाएं: घर में सूखी झाड़ू लगाने से धूल के कण हवा में फैल सकते हैं. इसलिए गीले पोछे और कपड़े से सफाई करना बेहतर है.

ओजोन बनाने वाले प्यूरीफायर से बचें: ऐसे एयर क्लीनर का इस्तेमाल न करें जो ओजोन पैदा करते हैं. इससे घर के अंदर प्रदूषण बढ़ सकता है.

विज्ञापन

धुएं से दूरी रखें: घर के अंदर धूम्रपान न करें और अगरबत्ती या अन्य धुआं पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल सीमित रखें.

AQI देखकर बनाएं प्लान: बाहर जाने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स चेक करें और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाएं.

विज्ञापन

ट्रैफिक वाली जगहों से बचें: बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा वाहनों वाली सड़कों, निर्माण स्थलों और धुआं निकलने वाली जगहों से दूर रखें.

साधारण मास्क से न करें बचाव की उम्मीद: कपड़े का मास्क, रूमाल या सामान्य डस्ट मास्क बारीक प्रदूषक कणों से पर्याप्त सुरक्षा नहीं देते.

मास्क का सही इस्तेमाल करें: जरूरी होने पर अच्छी क्वालिटी का N95 मास्क पहनें. यह PM2.5 जैसे छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद कर सकता है. मास्क नाक और मुंह पर अच्छी तरह फिट होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए खुद का ख्याल रखने के जरूरी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SORUCE: NIH, WHO

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola