Air Pollution: घर से लेकर बाहर तक, लंग्स को पॉल्यूशन से सेफ रखने के बेस्ट तरीके

Air Pollution: प्रदूषण हमारी सेहत के लिए एक बड़ा जोखिम है। इन दिनों प्रदूषक वायुमार्ग से प्रवेश कर फेफड़ों को प्रभावित करते हैं, जिससे जलन और सूजन होती है। इसके परिणामस्वरूप सांस लेने में तकलीफ, खांसी और घरघराहट होती है। इन टिप्स की मदद से अपने लंग्स को रखें।

Delhi Pollution

Air Pollution: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्रदूषण की मात्रा इस कदर बढ़ी हुई है कि सिगरेट का धुआं भी उसके आगे कुछ हद तक सेफ है। अधिकांश इलाकों का AQI 400 पार है। इस प्रदूषण में पीएम2.5 प्रदूषक के छोटे कण शामिल होते हैं, जो नाक, मुंह, आंखों और गले समेत अंदर के अंगों को भी प्रभावित कर रहे हैं। इनमें सबसे जरूरी अंग लंग्स हैं, जिसे प्रदूषण से सेफ रखना महत्वपूर्ण होता है। बाहर तो बाहर, इस समय घर के अंदर भी प्रदूषण है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर और बाहर, दोनों जगह अपने फेफड़ों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे रखें Lungs को सेफ

1. घर की हवा को शुद्ध रखें

विज्ञापन

घर में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करें, खासकर वे लोग, जो ज्यादा प्रदूषित इलाकों में रहते हैं या अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। एयर प्यूरिफायर प्रदूषकों जैसे कि धूल, धुआं, और बैक्टीरिया को फिल्टर करने में मदद करते हैं। आप चाहें, तो घर में पौधे भी रख सकते हैं, जो हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

2. साफ-सफाई बनाएं रखें

इन दिनों नियमित रूप से अपने घर की सफाई करें ताकि धूल और गंदगी जमा न हो। गीले कपड़े की मदद से घर के फर्श और फर्नीचर जैसी चीजों को साफ करें, ताकि सूखी धूल उन चीजों पर न जमे।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution

Delhi Air Pollution (File Photo)

3. स्मोकिंग से बचें

विज्ञापन

घर में धूम्रपान न करें और केमिकल बेस्ट क्लीनिंग प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि ये घर के अंदर प्रदूषण के स्तर को बढ़ा सकते हैं। आप नेचुरल क्लीनिंग एजेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे विनेगर, नींबू का रस और बेकिंग सोडा का घोल।

4. मास्क पहनें

विज्ञापन

घर से बाहर जाते समय, खासकर प्रदूषित इलाकों में लोगों को बाहर N95 मास्क पहने बिना बाहर नहीं जाना चाहिए। इस समय हवा में मौजूद घातक कण शरीर के अंदर न जाएं, इसके लिए मास्क जरूरी है।

5. सुबह और शाम में घर से बाहर न जाएं

विज्ञापन

अगर आप वॉक करना पसंद करते हैं, तो सुबह-सुबह टहलने न निकलें क्योंकि उस समय प्रदूषण ज्यादा होता है, जिस कारण आप बीमार हो सकते हैं। शाम के समय भी स्मॉग होता है। बाहर जाने का सबसे सही समय धूप का है।

अन्य सेफ्टी टिप्स

  • विटामिन-सी का सेवन करें, इसके लिए नींबू का रस या संतरा ले सकते हैं।
  • पानी पीते रहें।
  • हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।
  • व्यायाम करने के लिए घर से बाहर न जाएं।
  • स्मोकिंग और ड्रिंकिंग अवॉइड करें।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ