हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या ज्यादा स्ट्रेस लेने से आ सकता है ब्रेन स्ट्रोक? AIIMS ट्रेंड न्यूरोसर्जन ने दिया जवाब

Stress And Brain stroke: ब्रेस स्ट्रोक जानलेवा हो सकता है, इसीलिए ब्रेन स्ट्रोक होने के कारणों से दूरी बनाए रखना जरूरी है. लेकिन, क्या तनाव लेने से भी ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? आइए जानते हैं डॉक्टर का इसपर क्या कहना है.

विज्ञापन
क्या हाई स्ट्रेस ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकता है?

Brain Stroke Causes: ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर मेडिकल स्थिति है जिसमें दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई अचानक से रुक जाती है या बहुत कम हो जाती है. ब्रेन स्ट्रोक होने पर दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है जिस कारण मिनटों में नसें डैमेज होकर काम करना बंद कर देती हैं. इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है. ऐसे में अक्सर ही यह सवाल उठता है कि क्या ज्यादा तनाव यानी स्ट्रेस (Stress) लेने से भी ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है क्या. इसपर AIIMS ट्रेंड न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण एल नायक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस स्ट्रेस के कारण ब्रेन स्ट्रोक आ सकता है या नहीं.

यह भी पढ़ें – ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं? न्यूरोसर्जन ने कहा इन 5 संकेतों को कभी ना करें इग्नोर

क्या स्ट्रेस से ब्रेन स्ट्रोक आता है

डॉक्टर का कहना है कि 30 की उम्र में स्ट्रेस लेना नॉर्मल लग सकता है, लेकिन यह आपके ब्रेन को धीरे-धीरे डैमेज करने लगता है. अगर व्यक्ति हर समय स्ट्रेस में रहता है यानी उसे क्रोनिक स्ट्रेस है तो इससे अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, नींद लेने में दिक्कत आ सकती है, शरीर में इंफ्लेमेशन हो सकती है, शुगर लेवर बढ़ सकता है और धूम्रपान की आदत लग सकती है. स्ट्रेस के कारण व्यक्ति की अनहेल्दी खाने की आदतें भी बढ़ जाती हैं. ये सभी चीजें स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाती हैं.

विज्ञापन

स्टडीज में दिल की बीमारियों, ब्रेन स्ट्रोक और स्ट्रेस के बीच लिंक देखा गया है. डॉक्टर बताते हैं कि स्ट्रेस के कारण दिल खून को ज्यादा तेजी से पंप करता है, इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ते हैं जिससे दिल या दिमाग में ब्लड क्लॉट्स बन सकते हैं. ऐसे में हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ जाती है.

व्यक्ति स्ट्रेस में अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बिगाड़ लेता है, उसे एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता, नशे की लत लग जाती है और सेहत बिगड़ने लगती है.

विज्ञापन

ब्रेन स्ट्रोक आने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं

  • अचानक से शरीर में कमजोरी आने लगती है
  • बोलने में दिक्कत आने लगती है
  • तेज सिरदर्द होने लगता है
  • धुंधला नजर आने लगता है
  • संतुलन बिगड़ जाता है.

यह भी पढ़ें – क्या खाने-पीने से बढ़ता है यूरिक एसिड? आज से ही छोड़ दीजिए ये गलतियां करना

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola