हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लिवर और गट हेल्थ के लिए बेस्ट हैं ये 7 सब्जियां, AIIMS के डॉक्टर ने बताया क्यों खाएं

Gut Health Tips: गट हेल्थ को सही रखना सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है क्योंकि इससे हमारी ओवरऑल हेल्थ भी सही रहती है. डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि हमें अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल करना चाहिए जिनके सेवन से आंतों और लिवर का स्वास्थ्य सही रहता है. आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में.

विज्ञापन
gut health tips

Gut Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में सब्जियों को शामिल करना जरूरी होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारी गट हेल्थ सही रहती है. गट हमारे शरीर का वो हिस्सा होता है जिसकी सेहत बिगड़ने से हमारे शरीर के अन्य अंग भी खराब हो सकते हैं. खासतौर पर अंदरुनी अंग जैसे कि लिवर और किडनी. गट को सही रखने के लिए गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने कुछ सब्जियों की एक लिस्ट शेयर की है. इन्हें नियमित रूप से खाने पर हमारी बॉडी को फाइबर और मिनरल्स समेत कई न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में.

इन 7 सब्जियों को खाने से Gut Health सही रहेगी

1.ब्रोकोली

इस सब्जी में सल्फोराफेन है जिसे खाने से लिवर डिटॉक्स होता है और गट में गुड बैक्टीरिया काउंट बढ़ता है. ब्रोकोली क्रूसिफेरस होता है जो शरीर में सूजन कम करता है. इसे खाने से शरीर में से हानिकारक पदार्थ बाहर निकलते हैं और गुड एंजाइम्स रिलीज होते हैं.

ये भी पढ़ें-Health Tips: मेथी दाने से मिल सकता है कमर से लेकर जोड़ो के दर्द से राहत, एक्सपर्ट ने कहा सेवन का तरीका

विज्ञापन

2.चुकंदर

चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर के ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं. रोजाना चुकंदर खाने से लिवर का स्वास्थ्य सही रहता है और पाचन शक्ति भी मजबूत होती है. इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है.

3.शकरकंद

यह सब्जी फाइबर से भरपूर होती है. इसमें बीटा कैरोटिन होता है, जो गट हेल्थ को बढ़ावा देता है. इसे खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं. शकरकंद खाने से बोवेल से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती है और मल त्याग करने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

4.हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी सब्जियां मैग्नीशियम का सोर्स होती हैं. इनमें फोलेट और प्रीबायोटिक होते हैं, जो गट बैक्टीरिया के लिए जरूरी होते हैं. इनकी मदद से फाइबर की मात्रा भी शरीर में बढ़ती है. आंतों को सही रखने के लिए इन्हें जरूर खाएं.

5.फूलगोभी

फूलगोभी एक कॉमन सब्जी है. सर्दियों में आपको ताजी गोभी भी आसानी से मिल जाएगी. इसमें कोलाइन होता है जो ब्रेन और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा, फूलगोभी एक लो कैलोरी सब्जी भी है.

विज्ञापन

6.गाजर

इस सब्जी में कैरोटीनॉयड पाया जाता है. नियमित रूप से गाजर खाने से आंखों और स्किन की सेहत में सुधार होता है. गाजर में फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है.

7.करेला

करेला शरीर में ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करता है. इस सब्जी में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और गट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर सौरभ के मुताबिक, हमें ये सब्जियां नियमित रूप से खानी चाहिए ताकि पेट, लिवर और गट का स्वास्थ्य सही रहे. वे बताते हैं कि आप एक सप्ताह में अलग-अलग दिन पर इन सब्जियों को खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Lemon Water Side Effects: खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने बताया कब और कैसे पिएं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola