Lemon Water Side Effects: खाली पेट नींबू पानी पीना सही या नहीं? गट एक्सपर्ट ने बताया कब और कैसे पिएं

Lemon Water Side Effects: नींबू विटामिन-सी का सोर्स होता है. इसे रोजाना खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कभी-कभी इसका गलत सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है? जी हां, खाली पेट नींबू को पानी में मिलाकर पीने से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से.

lemon water

Lemon Water Side Effects: नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक होती है. इसे पीने से शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि यह ऐसी ड्रिंक है जिसे सही तरीके से न पिया जाए तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? नींबू विटामिन-सी का नेचुरल सोर्स होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है. गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं नींबू पानी पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए है क्योंकि कुछ लोगों को इस ड्रिंक के साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गैस्ट्रो एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है लेकिन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. एक्सपर्ट कहते हैं नींबू विटामिन-सी का सोर्स है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. स्किन क्वालिटी को इंप्रूव करता है और कोलेजन को बढ़ाता है. मगर अगर किसी को एसिडिटी की समस्या रहती है तो उन्हें खाली पेट यह ड्रिंक पीने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

नींबू पानी पीने के फायदे। Lemon Water Benefits

  • नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है. इससे बॉडी में वॉटर एब्जॉर्पशन बढ़ता है और एनर्जी लेवल भी बढ़ता है.
  • रोजाना 1 नींबू का पानी पीने से शरीर को पर्याप्त विटामिन-सी मिलता है. विटामिन-सी इम्यूनिटी, कोलेजन और आयरन बढ़ाता है.
  • नींबू पानी पीने से गट हेल्थ में भी सुधार होता है क्योंकि नींबू गुड बैक्टीरिया का सोर्स भी है.

खाली पेट नींबू पानी के नुकसान। Side Effects of Lemon Water

  • एसिडिटी, अगर किसी को हाइपर एसिडिटी होती है या सीने में जलन होती है, उन्हें नींबू पानी कम पीना चाहिए और खाली पेट बिल्कुल नहीं पीना चाहिए.
  • गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना भी बिल्कुल सही नहीं होता है. दरअसल, इस तरह के नींबू पानी को पीने से शरीर में विटामिन-सी का ब्रेकआउट होता है. इससे पर्याप्त Vitamin-C नहीं मिल पाता है.
  • दांतों के लिए नुकसानदायक- नींबू पानी पीने से दांतों के इनेमल कमजोर हो जाते हैं. लेमन वाटर एसिडिक होता है. इससे दांतों में खट्टास और सेंसिटिविटी बढ़ जाती है. इसलिए, नींबू पानी पीने के लिए आपको स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना चाहिए.

कैसे पिएं नींबू पानी?

एक्सपर्ट के मुताबिक, नींबू पानी पीने के लिए 1 गिलास पानी में ताजा नींबू काटकर निचोड़ें और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. नींबू पानी को पीने के लिए स्ट्रॉ यूज करें ताकि दांतों को भी सुरक्षा मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ