Cancer And AI: कैंसर के इलाज में रिपोर्ट्स देखकर और लंबी मॉनिटरिंग के बाद डॉक्टर इस निष्कर्ष पर आते हैं कि मरीज के बचने की संभावना है या नहीं. लेकिन, द लांसेट डिजिटल हेल्थ में छपी स्टडी रिसर्च के मुताबिक अब AI कैंसर के मरीज की फोटो देखकर यह बता सकेगा कि मरीज के बचने की संभावना कितनी है. अपनी रिसर्च में वैज्ञानिकों ने AI के इस मॉडल को 4 करोड़ से ज्यादा लोगों के चेहरों की फोटोज और 30 हजार से ज्यादा कैंसर के मरीजों की फोटोज से ट्रेन किया है. ट्रेनिंग के बाद एआई ने कैंसर सर्वाइवल के बारे में बताया है.
यह भी पढ़ें – पेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर होने पर शरीर कैसे संकेत देता है, क्या हैं Kidney Cancer Symptoms
90 दिनों में मौत का जोखिम बताएगा AI
वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च के लिए AI को ट्रेन किया है. इस रिसर्च के लिए AI ने मरीजों को जोखिम के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा. इसमें देखा गया कि किन मरीजों का स्कोर कितना है. जिन मरीजों का जोखिम स्तर सबसे ज्यादा था उनमें आने वाले 90 दिनों में मौत की आशंका भी ज्यादा देखी गई.
चेहरे के इस हिस्से को देखता है AI
AI के इस मॉडल ने लोगों के चेहरे की फोटोज को देखकर उनकी उम्र का अनुमान भी लगाया है जिसमें औसत त्रुटि करीब 5 साल रही. रिसर्चर्स ने बताया कि एआई चेहरे पर नाक के ऊपरी हिस्से और आंखों के नीचे के हिस्से पर खासतौर से ध्यान देकर आकलन करता है.
क्या अभी इस्तेमाल में लाई जा रही है यह तकनीक
AI से मरीज के जीने-मरने की संभावना बताने वाली यह तकनीक अभी चिकित्सीय इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं है. इसके अलावा, अभी यह साबित होना भी बाकी है कि इससे डॉक्टरों के मौजूदा आकलन के अलावा कोई और अतिरिक्त जरूरी जानकारी मिलती है या नहीं. ऐसे में फिलहाल इस तकनीक को डॉक्टरों के निर्णय में मदद करने वाले एक्स्ट्रा साइन या संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
चेहरे से कैसे पता चलता है शरीर के अंदर का हाल
व्यक्ति जब बीमार होता है तो बीमारी के संकेत चेहरे पर भी नजर आने लगते हैं. ऐसा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर और अंगों की विफलता के कारण भी होता है. इससे चेहरे के आकार में फर्क आने लगता है, त्वचा की रंगत बदल जाती है, सूजन आ सकती है और कुछ स्पेसिफक दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में बीमारी लंबी है या छोटी और किस स्टेज पर पहुंच चुकी है इसका अंदाजा कुछ हद तक चेहरे से भी लग जाता है.
यह भी पढ़ें- क्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया शरीर पर सफेद दाग दिखें तो क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
3 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
17 hrs agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
19 hrs agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
22 hrs agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoपेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
1 day agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
1 day agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
1 day agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
1 day agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines